Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

असम में लगभग एक सदी में पहली बार ‘सेड्ज मॉथ’ परिवार में नई प्रजाति का जुड़ाव, सीएम हिमंता ने लिखा- कई खोज होनी अभी बाकी

असम में लगभग एक सदी में पहली बार ‘सेड्ज मॉथ’ परिवार में नई प्रजाति का जुड़ाव, सीएम हिमंता ने लिखा कई खोज होनी अभी बाकी

असम में लगभग एक सदी में पहली बार ‘सेड्ज मॉथ’ परिवार में नई प्रजाति का जुड़ाव, सीएम हिमंता ने लिखा- कई खोज होनी अभी बाकी

गुवाहाटी, 20 नवंबर . महज 6.5 मिलीमीटर के पंखों वाले एक सूक्ष्म पतंगे ‘सेड्ज मॉथ’ ने असम को एक दुर्लभ वैज्ञानिक उपलब्धि दिलाई है. शोधकर्ताओं ने होलोंगापार गिब्बन अभयारण्य के पास एक नई प्रजाति की खोज की है. लगभग एक सदी में India के ‘सेड्ज मॉथ’ परिवार में यह पहली नई प्रजाति है.

‘ग्लाइफिपटेरिक्स ब्रेविमुक्रोनाटा’ नाम का यह पतंगा जोरहाट जिले के मारियानी के पास मिला है. असम स्थित आईसीएआर-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) के वैज्ञानिक किशोर चंद्र साहू ने इस प्रजाति का विवरण दिया है.

इसका ‘होलोटाइप’ (मूल नमूना) 2 अक्टूबर, 2025 को साहू और अभिजीत के.पी. द्वारा एकत्र किया गया था. इसका विवरण ‘जूटैक्सा’ नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है.

इस कीट के आगे के पंख भूरे रंग के हैं, जिनमें पीली धात्विक चमक और खास सफेद निशान हैं. इस प्रजाति का नाम लैटिन भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है, जिनका अर्थ है “छोटा” और “नुकीला”. यह नाम इसके प्रजनन अंगों में मौजूद एक छोटी और नुकीली संरचना की ओर इशारा करता है.

यह खोज बताती है कि इस कीट समूह के बारे में अभी भी बहुत कम जानकारी उपलब्ध है. ‘सेड्ज मॉथ’ (वैज्ञानिक रूप से ‘ग्लाइफिपटेरिगिडे’ परिवार) की दुनिया भर में 530 से अधिक प्रजातियां पहचानी गई हैं, लेकिन India में अब तक केवल 25 प्रजातियां ही दर्ज की गई हैं. ‘ग्लाइफिपटेरिक्स’ जीन की भारतीय प्रजातियों में से एक को छोड़कर, बाकी सभी का विवरण ब्रिटिश कीटविज्ञानी एडवर्ड मेरिक ने 1907 से 1923 के बीच दिया था.

इस समूह के अंतर्गत India में पाई जाने वाली प्रजातियों की विविधता का अभी तक पर्याप्त अध्ययन नहीं हुआ है. असम के Chief Minister हिमंत बिस्वा सरमा ने Friday को social media पर इस खोज का स्वागत किया. इसे एक शानदार खबर बताते हुए उन्होंने कहा कि असम की प्राकृतिक दुनिया में कई दिलचस्प रहस्य छिपे हैं.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रकृति प्रेमियों के लिए शानदार खबर! होलोंगापार गिब्बन अभयारण्य के पास पतंगे की एक नई सूक्ष्म प्रजाति की खोज के साथ असम एक बार फिर चर्चा में है. ‘ग्लाइफिपटेरिक्स ब्रेविमुक्रोनाटा’ नाम की यह प्रजाति, लगभग एक सदी में India के ‘सेड्ज मॉथ’ परिवार में पहली नई प्रजाति है. यह एक और याद दिलाती है कि असम की प्राकृतिक दुनिया में अभी भी कई ऐसे दिलचस्प रहस्य छिपे हैं, जिनकी खोज होना बाकी है.”

उन्होंने इसके साथ कुछ तस्वीरें भी साझा कीं. इस खोज से होलोंगापार गिब्बन अभयारण्य की वैज्ञानिक अहमियत और बढ़ गई है. जोरहाट जिले में महज 20.98 वर्ग किलोमीटर में फैला यह अभयारण्य, असम का सबसे छोटा वन्यजीव अभयारण्य है. यह मुख्य रूप से ‘हूलॉक गिब्बन’ का घर होने के लिए जाना जाता है, जो India में पाई जाने वाली एकमात्र ‘एप’ (वानर) प्रजाति है. इसके अलावा, यह तितलियों और पतंगों की समृद्ध विविधता के लिए भी पहचाना जाता है.

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस खोज से पूर्वोत्तर India में कम जाने-पहचाने कीट समूहों के व्यवस्थित सर्वेक्षण की आवश्यकता सामने आती है; यह एक ऐसा क्षेत्र है जहां कई छोटी प्रजातियों के बारे में अभी तक कोई दस्तावेजी जानकारी मौजूद नहीं है.

–

एसडी/एएस

Share