
भुवनेश्वर, 29 जुलाई . Odisha के कई जिलों में बाढ़ से दो लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं. इसे देखते हुए Chief Minister मोहन चरण माझी ने Wednesday को भरोसा दिलाया कि राज्य Government के लिए हर नागरिक की जान और सुरक्षा सबसे ज्यादा जरूरी है.
सीएम मोहन चरण माझी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर बताया कि वह राज्य भर में बाढ़ की स्थिति पर व्यक्तिगत रूप से कड़ी नजर रख रहे हैं.
उन्होंने कहा, “राज्य के हर नागरिक की जान और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. मेरी Government और मैं लगातार हो रही बारिश और कुछ नदियों में बाढ़ की स्थिति पर हर पल बारीकी से नजर रख रहे हैं.”
Chief Minister ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव और विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की है और पूरे प्रशासनिक तंत्र को प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.
Chief Minister माझी ने आग्रह किया, “मैं आप सभी से अपील करता हूं कि न घबराएं और न ही डरें. हम हर कदम पर मजबूती से आपके साथ खड़े हैं. कृपया प्रशासन द्वारा जारी सलाहों का पालन करें और सुरक्षित रहें.”
बदलती स्थिति से निपटने के लिए राज्य Government द्वारा उठाए गए कदमों पर प्रकाश डालते हुए Chief Minister ने बताया कि बाढ़ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए, तीन वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को बालेश्वर, भद्रक और जाजपुर जिलों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत और बचाव कार्यों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने के लिए तैनात किया गया है. ये जिले बाढ़ से सबसे बुरी तरह प्रभावित हैं.
उन्होंने कहा कि विशेष राहत आयुक्त कार्यालय और राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र को नदियों के जल स्तर और बाढ़ की समग्र स्थिति पर कड़ी नजर रखने के लिए 24 घंटे काम करने का निर्देश दिया गया है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), Odisha आपदा त्वरित कार्रवाई बल (ओडीआरएएफ), अग्निशमन सेवा और Police के जवानों को भी पूरी तरह से अलर्ट पर रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर संवेदनशील निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके.
Chief Minister माझी ने यह भी कहा कि राज्य के प्रभावित क्षेत्रों में सभी राहत शिविरों में पर्याप्त सुरक्षित पेयजल, पका हुआ भोजन, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, सांप के काटने के इलाज के लिए एंटी-वेनम और पशुओं के लिए पर्याप्त चारा उपलब्ध है.
इसी तरह, चोरी को रोकने और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए परिवारों की संपत्ति की सुरक्षा के लिए Police ने संवेदनशील इलाकों में रात की गश्त बढ़ा दी है.
अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे बाढ़ से हुए नुकसान का तुरंत आकलन करें और जिन लोगों के घर और कृषि भूमि प्रभावित हुई है, उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दें.
–
एससीएच/डीकेपी