
Patna, 12 जुलाई . बिहार के पूर्व Chief Minister स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती पर Sunday को राजधानी Patna स्थित श्रीकृष्णापुरी के स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा पार्क में राजकीय समारोह आयोजित किया गया. इस अवसर पर Governor लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन और Chief Minister सम्राट चौधरी ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
राजकीय समारोह में उप Chief Minister विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नागालैंड एवं केरल के पूर्व Governor निखिल कुमार, विधायक श्याम रजक, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, Patna के जिलाधिकारी कुंदन कुमार तथा वरीय Police अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक एवं Political कार्यकर्ताओं ने भी स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए.
कार्यक्रम के दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने भजन-कीर्तन, आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रगान तथा बिहार गीत की प्रस्तुति देकर समारोह को गरिमामय बनाया. बिहार के उप Chief Minister विजय कुमार चौधरी ने भी social media मंच ‘एक्स’ पर स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा, “बिहार के पूर्व Chief Minister स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी की जयंती पर शत-शत नमन. राजनीति में सादगी और शुचिता के प्रतीक, आपका गरिमामयी जीवन हम सभी को सदैव जनसेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता रहेगा.”
वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी ‘एक्स’ पर उन्हें याद करते हुए लिखा, “बिहार के पूर्व Chief Minister स्व. सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, जनकल्याण के प्रति समर्पण और विकासोन्मुखी सोच सदैव प्रेरणादायी रहेगी.” स्वर्गीय सत्येंद्र नारायण सिन्हा को बिहार की राजनीति में सादगी, स्वच्छ सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के प्रति समर्पण के लिए याद किया जाता है. उनकी जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान लोगों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया.
–
एमएनपी/पीएम