
Mumbai , 19 अगस्त . शिवसेना एमएलसी मनीषा कायंदे ने Wednesday को Mumbai में प्रेस वार्ता कर Union Minister एचडी कुमारस्वामी के सोनिया गांधी पर दिए बयान, वंदे मातरम विवाद, शिवसेना के चुनाव चिह्न को लेकर Supreme Court में चल रही सुनवाई और सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके के मुद्दे पर अपनी राय रखी.
Union Minister एचडी कुमारस्वामी द्वारा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के लिए ‘इटैलियन खून’ शब्द के इस्तेमाल पर मनीषा कायंदे ने कहा, “16 साल तक उन्होंने भारतीय नागरिकता नहीं ली. उनके बारे में और कुछ कहने की जरूरत नहीं है. उनकी नागरिकता किसी दूसरे देश की थी. तो फिर, India के प्रति प्यार की भावना कैसे पैदा हो सकती थी? यह सब सिर्फ वोट और सत्ता के लिए है, लेकिन अब सभी मौके उनके हाथ से निकल चुके हैं.”
वंदे मातरम को लेकर छिड़े विवाद पर शिवसेना नेता ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से इस गीत के खिलाफ रही है. उन्होंने कहा, “कांग्रेस हमेशा से ‘वंदे मातरम’ के खिलाफ रही है, क्योंकि उनके अनुसार, यह मुसलमानों को खुश करने जैसा है. India हमारी मातृभूमि है, इसलिए India माता को सम्मान देना हमारा नैतिक कर्तव्य है.”
शिवसेना पार्टी के चुनाव चिह्न को लेकर Supreme Court में चल रही सुनवाई पर उन्होंने कहा कि यह मामला अब कोर्ट में लंबित है और दोनों पक्ष अपनी-अपनी दलीलें रख रहे हैं. उन्होंने कहा, “ये दलीलें पहले भी दी जा चुकी हैं. वे उन्हीं दलीलों को फिर से दोहरा रहे हैं, और शिवसेना भी अपनी दलीलें फिर से पेश करेगी. वे बार-बार वही दलीलें दोहरा रहे हैं.”
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके को लेकर Union Minister किरण रिजिजू के बयान पर शिवसेना नेता ने कहा, “ये सभी दस्तावेज और सबूत दिखाते हैं कि वे आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं. हमें इससे कोई दिक्कत नहीं है. हमें बस बच्चों के भविष्य की चिंता है. बच्चों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और जो भी संगठन या व्यक्ति इस क्षेत्र में काम कर रहा है, उसे पारदर्शी तरीके से काम करना चाहिए.”
–
एससीएच/डीकेपी