मध्य प्रदेश: बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की मौत

सीहोर, 19 अगस्त . Madhya Pradesh के सीहोर जिले में Wednesday को एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई. Police के अनुसार, बच्चे खेलते-खेलते बारिश के पानी से भरे एक गड्ढे में उतर गए थे और गहराई अधिक होने के कारण बाहर नहीं निकल सके.

यह घटना दोपहर करीब 1 बजे सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में मोगरा रोड के पास हुई. बताया जा रहा है कि बच्चे वहां खेलने गए थे. इसी दौरान वे नहाने के लिए पानी से गड्ढे में उतर गए, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण डूब गए.

मृतकों की पहचान 12 वर्षीय प्रशांत, उसके 10 वर्षीय भाई पृथ्वीराज और 11 वर्षीय दिक्षांत के रूप में हुई है. प्रशांत और पृथ्वीराज सुभल बागरी के बेटे थे, जबकि दिक्षांत अखिलेश बागरी का पुत्र था. तीनों इछावर के वार्ड नंबर 12 के निवासी थे.

घटना का पता तब चला जब स्थानीय लोगों ने पानी में बच्चों के शव तैरते हुए देखे और इसकी सूचना Police को दी.

अतिरिक्त Police अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने को बताया कि बच्चों के परिजनों ने Police को डूबने की सूचना दी थी.

उन्होंने कहा, “Police जब मौके पर पहुंची तो वहां अलग-अलग उम्र के तीन बच्चे मिले. मोगरा रोड पर मौजूद गड्ढा बारिश के पानी से भरा हुआ था. पानी की अधिक गहराई के कारण बच्चे खुद को संभाल नहीं सके और हादसे में तीनों की मौत हो गई.”

Police टीम ने शवों को बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

एएसपी चौबे ने बताया कि Police इस घटना की सभी पहलुओं से जांच कर रही है. इसमें गड्ढे की स्थिति और किसी प्रकार की लापरवाही की संभावना की भी जांच की जाएगी.

उन्होंने कहा, “हम विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच करेंगे. यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो उस एंगल से भी कार्रवाई की जाएगी.”

इस घटना के बाद मानसून के दौरान खुले और पानी से भरे निर्माणाधीन गड्ढों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं, खासकर उन इलाकों में जहां बच्चे खेलने के लिए पहुंच जाते हैं.

एएमटी/डीकेपी

Leave a Comment