‘ममता बनर्जी ने बगावत के बारे में महिलाओं और सरकार को आगाह किया’, बचाव में उतरे सपा सांसद वीरेंद्र सिंह

New Delhi, 12 दिसंबर . Samajwadi Party (सपा) के सांसद वीरेंद्र सिंह ने पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सपा सांसद ने कहा कि ममता बनर्जी ने बगावत के बारे में महिलाओं और Government को आगाह किया है.

पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी ने Thursday को एक सभा के दौरान महिलाओं से मतदाता सूची में नाम कटने पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहने को कहा था. इस पर Friday को सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा, “यदि अत्याचार की सीमा बढ़ जाती है तो उसका अंतिम परिणाम बगावत होता है. उन्होंने इस बगावत के बारे में महिलाओं और Government को आगाह किया है.”

समाचार एजेंसी से बातचीत में सपा सांसद ने उत्तर प्रदेश और Madhya Pradesh समेत छह राज्यों में एसआईआर की समयसीमा बढ़ाए जाने पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, “”एसएसआईआर की समय सीमा उन्हें बढ़ा देनी चाहिए, लेकिन जिस तरह जिस चालाकी के साथ समय कम देकर किया, उन्होंने बीएलओ के ऊपर इतना दबाव डाला कि कई ने आत्महत्या तक कर ली.”

वीरेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि कई बीएलओ ने अपने डाटा को कंप्लीट करने के लिए बिना विजिट के लाखों मतदाताओं को सी-कैटेगरी में डाल दिया है. तो ऐसी स्थिति में उन सी-कैटेगरी के मतदाताओं को कैसे ठीक किया जाएगा? यह बहुत बड़ा चैलेंज है.

उन्होंने कहा, “हमने अपने सभी बीएलए को काम में लगाया है, लेकिन जल्दबाजी में बीएलओ ने मतदाताओं को सी-कैटेगरी में डाल दिया है. अपने आप को साबित करने के लिए कि हम India के नागरिक हैं, अब उन मतदाताओं को कचहरी के चक्कर लगाने पड़ेंगे. उनकी लोगों की नागरिकता पर सवाल खड़ा हो चुका है. यह सवाल चुनाव आयोग और Political पार्टियों के लिए भी बड़ा है. इस पर चुनाव आयोग को विचार करना चाहिए.”

इसी बीच, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने संसद परिसर में ई-सिगरेट पीते दिखे टीएमसी सांसद सौगत रॉय का बचाव किया. उन्होंने कहा, “सौगत रॉय वरिष्ठ सांसद हैं. कई बार के सांसद हैं. उन्हें संसदीय परंपरा और नियमों की जानकारी होगी. मुझे नहीं लगता कि उन्होंने संसदीय नियमों को तोड़ा होगा. भाजपा किसी भी बात को अनावश्यक रूप से तूल देती है, ताकि असली मुद्दे दब जाएं.”

डीसीएच/

Leave a Comment