जम्मू-कश्मीर: सोपोर में अफीम की खेती करने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नष्ट की फसल

सोपोर, 30 अप्रैल . जम्मू-कश्मीर के सोपोर में Police ने अवैध रूप से अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार करते हुए कड़ी कार्रवाई की है. Police को जानकारी मिली थी कि एडी पोडा गांव में कुछ लोग अफीम की खेती कर रहे हैं. इसके बाद Police फौरन मौके पर पहुंची और अफीम की खेती को नष्ट किया गया.

Police ने अफीम की खेती करने वालों को सख्त लहजे में चेताया कि कि वे किसी भी सूरत में अफीम की खेती न करें. अगर निकट भविष्य में अफीम की खेती करते हुए पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्हें किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा.

Police ने अफीम की खेती करने वालों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. Police ने स्पष्ट किया कि अगर कोई भी अफीम की खेती जैसी गतिविधियों में लिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने में किसी भी प्रकार की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी.

जांच के दौरान Police, आबकारी, कृषि, बागवानी और राजस्व विभागों के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम ने संबंधित लंबरदार के साथ मिलकर प्रथम श्रेणी के कार्यकारी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में यह पूरी कार्रवाई की गई. टीम ने पहले अफीम के फसल को चिन्हित किया और इसके बाद उसे विधिवत रूप से नष्ट कर दिया गया. इसके अलावा, Police ने कुछ अन्य फसलों को एकत्रित कर लिया है, ताकि उसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके.

सोपोर Police ने इस बात को दोहराते हुए कहा कि अगर कोई भी जिले में अफीम की खेती करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ विधिवत रूप से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सोपोर Police ‘नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान’ के तहत यह पूरी कार्रवाई कर रही है. Police का कहना है कि इस अभियान के तहत यह पूरी कार्रवाई की जा रही है. इस पूरे अभियान का उद्देश्य ही पूरे क्षेत्र को नश मुक्त बनाना है. इस दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जा रहा है. इस संबंध में पूरी रूपरेखा निर्धारित की जा चुकी है और मौजूदा समय में Police प्रशासन की ओर से उसी के अनुरूप काम किया जा रहा है.

एसएचके/वीसी

Leave a Comment