
एटा, 26 जून . उत्तर प्रदेश के एटा जिले में Friday सुबह ताजिया के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया. इसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हुई है, जबकि सात लोग जख्मी हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी सामने आई कि एटा के अलीगंज इलाके में मोहर्रम पर जुलूस के दौरान ताजिया बिजली की हाईटेंशन लाइन से टकराया था. इससे ताजिया में करंट दौड़ गया और कई लोग इसकी चपेट में आ गए. ताजिया में करंट दौड़ने से जुलूस में अफरा-तफरी मच गई.
मौके पर मौजूद Police प्रशासन ने तुरंत स्थिति को संभालने की कोशिश की. सभी घायलों को अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. हालांकि, तब तक एक युवक की मौत हो चुकी थी, जिसकी पहचान शेख के रूप में हुई है.
मृतक के चाचा इरफान खान ने को बताया कि Police प्रशासन की मौजूदगी के बीच ताजिया का जुलूस निकाला जा रहा था. वहां 11 हजार की लाइन थी. ताजिया बिजली की लाइन से टकराया था, जिससे कई लोग घायल हो गए. इनमें से भतीजे शेख की मौत हो चुकी है. इस घटना की सूचना मिलने के बाद हम लोग सीधे अस्पताल पहुंचे हैं.
उन्होंने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान कोई भी बिजली कर्मचारी मौजूद नहीं था. अगर कोई कर्मचारी मौजूद होता तो बिजली सप्लाई थोड़े देर रोकने से यह हादसा टल सकता था.
मृतक शेख के एक रिश्तेदार आरिफ खान ने कहा, “पुरानी रिवाज के अनुसार ताजिया निकाला जा रहा था. तब यह ताजिया पुरानी तहसील के पास पहुंचा था, वहां गाड़ी भी खड़ी थीं. उन्हें हटाने और बिजली सप्लाई रोकने के लिए बोला गया था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जुलूस के दौरान ताजिया बिजली की लाइन टकरा गया था.”
आरिफ खान ने बताया कि जो ताजिया निकाला जा रहा था, उसकी लंबाई लगभग 21 फीट थी. उसे लोग अपने कंधों पर लेकर चल रहे थे. कई बार ताजिया को हाथों से ऊंचा भी उठा दिया जाता है. इसी तरह ताजिया बिजली की लाइन को छू गया था.
–
डीसीएच/