महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा स्थगित, नई तारीख का ऐलान जल्द; दोबारा रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं: प्रिया शिंदे

पुणे, 27 जून . Maharashtra राज्य परीक्षा परिषद ने Sunday को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को स्थगित कर दिया. परिषद ने इस फैसले के पीछे ठाणे में सामने आई पेपर लीक की घटना को कारण बताया है. परीक्षा परिषद की डिप्टी कमिश्नर प्रिया शिंदे ने इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी और अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

प्रिया शिंदे ने बताया कि Maharashtra राज्य परीक्षा परिषद, पुणे द्वारा आयोजित की जाने वाली टीईटी परीक्षा Sunday को राज्यभर के 1,728 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी. इस परीक्षा में लगभग 6,00,125 अभ्यर्थियों के शामिल होने की उम्मीद थी. हालांकि, ठाणे में सामने आए पेपर लीक के घटनाक्रम के बाद परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया गया.

उन्होंने कहा कि 28 जून को होने वाली टीईटी परीक्षा को हमने स्थगित कर दिया है. राज्यभर में यह परीक्षा 1,728 केंद्रों पर आयोजित होने वाली थी और इसमें 6 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होने वाले थे. परीक्षा की अगली तारीख जल्द घोषित की जाएगी.

परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक या अन्य अनियमितताओं में कितने लोगों की संलिप्तता है, इस सवाल पर प्रिया शिंदे ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है और इस स्तर पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं और जांच पूरी होने के बाद आवश्यक जानकारी साझा की जाएगी.

डिप्टी कमिश्नर ने परीक्षा स्थगित होने से चिंतित अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपनी तैयारी जारी रखने की अपील की और स्पष्ट किया कि नई परीक्षा तिथि घोषित होने पर उन्हें दोबारा आवेदन या रजिस्ट्रेशन नहीं करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि मैं सभी विद्यार्थियों से कहना चाहती हूं कि वे अपनी पढ़ाई जारी रखें और किसी भी तरह की घबराहट में न आएं. जब नई परीक्षा आयोजित की जाएगी, तब अभ्यर्थियों को दोबारा रजिस्ट्रेशन करने की आवश्यकता नहीं होगी. मौजूदा रजिस्ट्रेशन के आधार पर ही वे आगामी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे.

परीक्षा स्थगित होने से राज्यभर के लाखों अभ्यर्थियों की तैयारियों पर असर पड़ा है. ऐसे में अब हर किसी की निगाहें Maharashtra राज्य परीक्षा परिषद पर टीकी है, जो परीक्षा की नई तिथि की घोषणा करेगी.

पीएसके/डीकेपी

Leave a Comment