सपा के 75 जिलों के घोषणापत्रों पर भाजपा का तंज, बोली- विकास का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं

New Delhi, 15 सितंबर . Samajwadi Party (सपा) की ओर से उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के लिए 75 घोषणापत्र तैयार किए जाने पर भाजपा नेता अशोक वाजपेयी ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party अलग-अलग जिलों के लिए अलग-अलग एजेंडा तय करेगी, इससे साफ होता है कि उनके पास उत्तर प्रदेश के विकास का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है.

New Delhi में से बातचीत में भाजपा नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता जानती है कि किस Government ने प्रदेश के विकास के लिए बेहतर काम किया है. भाजपा Government के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है और प्रदेश की जनता आराम से जीवन जी रही है, जबकि सपा की Government में लोगों को प्रताड़ित किया जाता था और अपराध चरम सीमा तक पहुंच गया था. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, जनता भाजपा के पक्ष में जनादेश देगी.

यूपी चुनाव को लेकर ओम प्रकाश राजभर की 33 सीटों पर दावेदारी को लेकर अशोक वाजपेयी ने कहा कि राजभर की अपनी पार्टी है और वह एनडीए की सहयोगी है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर बैठक होगी और बैठक के बाद पार्टी नेतृत्व सीटों को लेकर फैसला करेगा.

पश्चिम बंगाल में 252 मदरसों को बंद करने को लेकर जारी नोटिस पर भाजपा नेता ने कहा कि अवैध संस्था नहीं चलनी चाहिए. अगर मदरसे अवैध हैं या उन्होंने औपचारिकताएं पूरी नहीं की हैं और वहां राष्ट्र-विरोधी गतिविधियां होती हैं, तो ऐसे मदरसों पर अंकुश लगना चाहिए. इसमें वहां के लोगों को भी सहयोग करना चाहिए.

यूसीसी को लेकर विपक्षी दलों के बयान पर भाजपा नेता ने कहा कि देश में एक संविधान और एक कानून होना चाहिए. यहां अलग-अलग धर्म और जाति के लिए अलग-अलग कानून थोड़े बनेंगे. यह बात तो देश की आजादी के समय ही तय हो जानी चाहिए थी कि इस देश में भारतवर्ष का एक यूसीसी होगा. भारतीय जनता पार्टी एनडीए शासित राज्यों में इसे लागू करेगी.

राहुल गांधी के खाने से जुड़े बयान पर अशोक वाजपेयी ने कहा कि मुझे उनकी बुद्धि पर तरस आता है. वे विपक्ष के नेता हैं, उन्हें गंभीर होना चाहिए. दुनियाभर से मेहमान आए तो उन्हें भारतीय व्यंजनों का स्वाद दिया गया. यहां आए तो भारतीय भोजन ही परोसा हमें इस पर गर्व करना चाहिए. India ने अपनी परंपरा के अनुसार शाकाहारी भोजन परोसा. विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment