रीवा के जीआई टैग वाले सुंदरजा आम की पहली खेप यूएई पहुंची, अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिली नई पहचान

Bhopal , 27 जून . Madhya Pradesh के रीवा के सुंदरजा आम को दुनिया में न केवल नई पहचान मिल रही है, बल्कि उसकी मांग भी हो रही है. यहां से इस आम की पहली खेप संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) पहुंची है.

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अधीन कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) के सहयोग से जीआई टैग वाले रीवा सुंदरजा आम संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में पहले वाणिज्यिक निर्यात के रूप में पहुंच गए हैं. राज्य के कृषक कल्याण वर्ष के चलते यह एक बड़ी उपलब्ध‍ि है.

पिछले कई महीनों से एपीडा ने Madhya Pradesh Government के बागवानी विभाग, निर्यातकों, किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ), पैकिंग हाउस संचालकों और अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों के साथ मिलकर इस उत्‍कृष्‍ट किस्म के आम के निर्यात के लिए संपर्क स्थापित करने का काम रहा है.

इन समन्वित प्रयासों के परिणामस्वरूप संयुक्त अरब अमीरात में एक खरीदार की पहचान हुई जिससे प्रसिद्ध रीवा सुंदरजा आम के अंतर्राष्ट्रीय विपणन का मार्ग खुला. जीआई टैग वाले रीवा सुंदरजा आमों की पहली वाणिज्यिक निर्यात खेप में एक मीट्रिक टन आम शामिल थे और यह मेसर्स साल्ट रेंज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त अरब अमीरात को निर्यात की गई.

यह ऐतिहासिक खेप रीवा सुंदरजा आम की अंतर्राष्ट्रीय यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है और आने वाले समय में नियमित निर्यात का मार्ग प्रशस्त करने की उम्मीद है. निर्यात खेप में उच्च गुणवत्ता वाले जीआई टैग से युक्त रीवा सुंदरजा आम शामिल थे जिन्हें Madhya Pradesh के रीवा जिले के गोविंदगढ़ निवासी से ओन्धा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और प्रगतिशील किसान सोनू गुप्ता से प्राप्त किया गया था. हवाई मार्ग द्वारा इन आम को संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया.

एसएनपी/एएसएच

Leave a Comment