मध्य प्रदेश: 7 एकड़ जमीन और पैसों के लेन-देन में उलझा किसान, कीटनाशक पीकर दी जान

Bhopal , 21 अप्रैल . Madhya Pradesh के खरगोन जिले से एक किसान की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. यह घटना गोगांवा थाने के रेहगांव गांव की है, जहां एक किसान ने Monday को कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली है.

मृतक की पहचान सालगराम यादव के रूप में हुई है, जिन्होंने आत्महत्या से पहले social media पर एक वीडियो बनाकर शेयर किया. इस वीडियो में उन्होंने कुछ लोगों का नाम लिया, जिससे परेशान होकर यह कदम उठाने की बात कही. मृतक का वीडियो social media पर तेजी से वायरल हो रहा है.

सात एकड़ खेती की जमीन खरीदने के बाद मृतक किसान सालगराम यादव ने जमीन मालिक को पैसे देने की बात कही थी. यह पूरा मामला जमीन की खरीद और पैसों की लेन-देन से जुड़ा है, जिससे परेशान होकर किसान आत्महत्या करने को मजबूर हुआ.

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गोगांवा Police थाने का घेराव किया है. परिजनों की मांग है कि जब तक आरोपियों के किलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक मृतक किसान का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. इसी के साथ परिजनों की मांग हैं कि 7 एकड़ खेती की जमीन की रजिस्ट्री की जाएं और पैसे वापस दिलाए जाएं.

मृतक के वीडियो के आधार पर Police ने गांव के सुरेश यादव और उसके पुत्र कमलेश यादव को हिरासत में लिया है. इसी के साथ Police मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है. वहीं, घटना के बाद परिजनों में आक्रोश का माहौल है.

बता दें कि इसी प्रकार का एक मामला Jharkhand के गुमला से प्रकाश में आया, जहां बिशुनपुर प्रखंड के अंतर्गत सेरका सियारटोली में 30 वर्षीय पूनम कुमारी का शव उसके घर के आंगन में कटहल के पेड़ से लटका मिला. पूनम की शादी आगामी 29 अप्रैल को तय थी, और 26 अप्रैल से शादी की रस्में शुरू होनी थीं.

डीके/डीकेपी

Leave a Comment