मध्य प्रदेश कैबिनेट का फैसला, हर शुक्रवार को चलेगा जनविश्वास अभियान

Bhopal 28 जुलाई Madhya Pradesh Government द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्थिति के आकलन के लिए जन विश्वास अभियान चलाने का फैसला लिया गया है.यह निर्णय Tuesday को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया. Chief Minister मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि राज्य में जनविश्वास अभियान चलाया जाएगा.

यह अभियान सप्ताह में हर Friday को चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं की जमीनी स्तर पर मॉनिटरिंग के लिए यह अभियान चलाया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि सभी मंत्री, विधायक निचले स्तर पर जाएंगे. साथ ही अधिकारियों की टीम भी Friday को समीक्षा करेगी. Friday के दिन कोई बैठक आयोजित नहीं की जाएगी, सिर्फ यही अभियान होगा और पूर्व से तय रहेगा.

मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि कलेक्टर पर जिम्मेदारी रहेगी कि जो भी योजनाएं चल रही है उनकी मॉनिटरिंग करें. सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी, आयुष्मान कार्ड योजना, जल जीवन मिशन, आंगनबाड़ी, खाद बीज़ सहित अन्य विषयों की समीक्षा होगी.कुल मिलाकर समाधान, संवाद, संवेदनशीलता और सादगी के साथ यह सब होगा. इसमें कोई बड़ी राशि खर्च नहीं की जाएगी, बहुत बड़ा टेंट नहीं लगेगा.आवश्यक सुविधाओं को ही जुटाया जाएगा.

राज्य Government ने जन विश्वास अभियान के लिए जो कार्य योजना तैयार की है उसके मुताबिक मंत्री पहले अपने प्रभार वाले जिले में जाएंगे. इस तरह पूरी Government ही जमीनी स्तर परियोजनाओं का आकलन करेगी.

–

एसएनपी/पीएम

Leave a Comment