उपराज्यपाल ने राजौरी में डॉ. राज कुमार थापा स्मारक, संग्रहालय और पुस्तकालय का किया उद्घाटन

राजौरी, 18 अप्रैल . उपGovernor मनोज सिन्हा ने राजौरी में शहीद एडीडीसी डॉ. राज कुमार थापा की अमर विरासत को सम्मानित करने के लिए एक स्मारक, संग्रहालय और पुस्तकालय का उद्घाटन किया. ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान डॉ. राज कुमार थापा Pakistan की ओर से की गई अकारण गोलाबारी में बलिदान हो गए थे.

उपGovernor ने डॉ. थापा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी नि:स्वार्थ सेवा और जन कल्याण के प्रति उनके अटूट समर्पण को याद किया. उन्होंने कहा कि यह स्मारक आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा. इस कार्यक्रम में डॉ. थापा के जीवन पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई.

इस अवसर पर डॉ. राज कुमार थापा के परिवार के सदस्य, तथा सुरक्षा बलों, Police और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे.

इससे पहले उपGovernor मनोज सिन्हा ने 14 अप्रैल को जम्मू में अपना भोजनालय के उन्नयन कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. यह एक सामुदायिक रसोई है, जिसे सेवा भारती संगठन की ओर से संचालित किया जाता है. इसे जम्मू-कश्मीर बैंक लिमिटेड का सहयोग प्राप्त है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में एलजी ने लिखा था कि आज मैंने ‘अपना भोजनालय’ के उन्नयन समारोह में भाग लिया. यह एक सामुदायिक रसोई है, जिसे ‘सेवा भारती’ की ओर से संचालित किया जाता है और जिसे जम्मू-कश्मीर बैंक के साथ-साथ अन्य दानदाताओं का भी सहयोग प्राप्त है. सेवा भारती की ‘समाज को कुछ वापस देने’ की अटूट भावना को देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई. यह भावना व्यक्तियों को सशक्त बनाती है और समुदायों को सुदृढ़ करती है.

उन्होंने आगे लिखा था कि जरूरतमंदों की सेवा से बढ़कर कोई कर्तव्य नहीं है. सेवा भारती ने लोगों के शरीर को पोषण देकर, उनकी आत्मा को संबल प्रदान करके, और हर मानव जीवन की गरिमा को स्थापित करके इस कर्तव्य का सम्मान किया है. ‘अपना भोजनालय’ को सुदृढ़ बनाना हमारे समाज की मूल संरचना को ही सुदृढ़ बनाना है.

एसडी/डीकेपी

Leave a Comment