
Patna, 22 अप्रैल . बिहार में सम्राट चौधरी के Chief Minister बनने के बाद Wednesday को कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इस बैठक में कुल 22 प्रस्तावों की मंजूरी दी गई.
Chief Minister सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में दोनों उपChief Minister बिजेन्द्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी भी उपस्थित रहे. कैबिनेट की इस बैठक में महिला Policeकर्मियों के लिए 1500 स्कूटी खरीदने के लिए 18 करोड़ 75 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है, जबकि Policeकर्मियों के लिए 3200 मोटरसाइकिल खरीदने के लिए 48 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई.
बैठक में सोनपुर में अवस्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिक्षेत्र का काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, वाराणसी के तर्ज पर समग्र विकास एवं भू-अर्जन किए जाने हेतु प्राक्कलित राशि 680 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई. इस योजना के अंतर्गत वर्तमान बाबा हरिहरनाथ मंदिर की बाह्य संरचना एवं परिसर का उन्नयन, मंदिर परिक्षेत्र के अंतर्गत पर्यटकीय आधारभूत संरचनाओं एवं भवनों का निर्माण, साइट के विकास तथा निर्मित अवसंरचनाओं का 10 वर्षों के लिए प्रभावी अनुरक्षण एवं भू-अर्जन इत्यादि से संबंधित कार्य कराए जाएंगे.
इस योजना का कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के द्वारा किया जाएगा. बैठक में Patna, सोनपुर, गया जी, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर में टाउनशिप के विशेष क्षेत्र तथा कोर क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान अधिसूचित करने के लिए 31 मार्च 2027 तक, तथा मुजफ्फरपुर, छपरा, भागलपुर और सीतामढ़ी में टाउनशिप के विशेष क्षेत्र तथा कोर क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान अधिसूचित करने के लिए 30 जून 2027 तक भूमि क्रय और भ्रमण निर्माण से संबंधित सभी कार्यों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्णय लिया गया है.
वहीं, 11 टाउनशिप के नाम और अनुशंसित विशेष क्षेत्र तथा कोर क्षेत्र की स्वीकृति दी गई है. कैबिनेट की इस बैठक में आईआईटी Patna परिसर में 11 एकड़ भूमि पर करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से Patna रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए राज्य Government की ओर से आईआईटी Patna को सहायक अनुदान के रूप में 305 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है.
–
एमएनपी/डीएससी