बेंगलुरु में मैराथन का आयोजन, उमर अब्दुल्ला और तेजस्वी सूर्या समेत कई हस्तियों ने लगाई दौड़

Bengaluru, 26 अप्रैल . कर्नाटक की राजधानी Bengaluru में Sunday को ‘टीसीएस वर्ल्ड 10के’ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. इस मैराथन में जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला, भाजपा के सांसद तेजस्वी सूर्या, सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार और कांग्रेस विधायक एनए हारिस समेत कई बड़ी हस्तियों ने भी भाग लिया.

जम्मू-कश्मीर के Chief Minister उमर अब्दुल्ला ने मैराथन को लेकर कहा, “यह एक मुश्किल दौड़ थी. मैंने थोड़ी ज़्यादा ही तेज़ी से शुरुआत की थी और फिर Bengaluru की उमस ने मुझे थका दिया, लेकिन भीड़ जबरदस्त थी. मैं दूसरे शहरों में भी दौड़ा हूं, लेकिन Bengaluru में यहां की भीड़ से मुझे जो जोश और समर्थन मिला, वह सचमुच कमाल का था.”

BJP MP तेजस्वी सूर्या ने कहा, “पूरे देश से 30,000 से ज्यादा धावकों और दुनिया भर से कई लोगों ने इसमें हिस्सा लिया है. India को, खासकर Bengaluru को एक ‘रनिंग हब’ के तौर पर उभरते देखना और सभी उम्र के लोगों का इतनी शानदार तरह से इसमें हिस्सा लेना सचमुच कमाल का है. Prime Minister मोदी के नेतृत्व में, देश सचमुच एक क्रांति के दौर से गुजर रहा है और एक ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां हर कोई स्वास्थ्य और फिटनेस को गंभीरता से ले रहा है.”

सांसद यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार ने कहा, “यह तीसरी या चौथी बार है जब मुझे Bengaluru में आयोजित इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने का सौभाग्य मिला है. यह हमेशा एक शानदार इवेंट होता है. इसमें जबरदस्त एनर्जी और एक अच्छा माहौल होता है. Bengaluru में सबके साथ दौड़ना बहुत अच्छा लगता है, जहां दौड़ने और फिटनेस को लेकर लोगों में इतनी ज्यादा उमंग और उत्साह है.”

कांग्रेस विधायक एनए हारिस ने कहा, “यह आयोजन कर्नाटक और Bengaluru के लिए बहुत गर्व की बात है. मुझे लगता है कि यह एक शानदार पल है और यह असल में बहुत से लोगों को ज्यादा स्वस्थ बनने के लिए प्रेरित करता है.”

BJP MP तेजस्वी सूर्या की पत्नी और गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद ने भी मैराथन के कार्यक्रम में शामिल हुईं. उन्होंने कहा, “अब सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करना, दौड़ना और इस रूटीन में ढल जाना मेरी आदत बन गई है. जब मैं दौड़ रही थी, तो मैंने देखा कि बहुत से लोग मेरा हौसला बढ़ा रहे थे, जबकि वे मुझे जानते भी नहीं थे. यह एक ऐसा कल्चर है जो पूरे देश में बन रहा है, और मुझे खुशी है कि India इस तरह के फिटनेस कल्चरल बदलाव से गुजर रहा है, जो कि आज के समय की जरूरत है. मुझे इस सफर का हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है. मैं आगे और भी कई रेस में हिस्सा लेने के लिए उत्सुक हूं.”

डीसीएच/

Leave a Comment