
New Delhi, 13 अगस्त . लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती दो दिनों के आधिकारिक दौरे पर Thursday को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचीं. विदेश मंत्रालय (एमईए) ने अफ्रीका के साथ रिश्तों को मजबूत करने के दिशा में इसे सकारात्मक कदम बताया.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “लाइबेरिया की विदेश मंत्री सारा बेसोलो न्यांती का New Delhi पहुंचने पर हार्दिक स्वागत. उनका दौरा India और लाइबेरिया के बीच गहरे और करीबी रिश्तों को और सुदृढ़ करने का अवसर देता है.
एमईए के मुताबिक, वह दो दिन के India दौरे पर हैं और Thursday को हैदराबाद हाउस में विदेश मंत्री एस जयशंकर से मिलेंगी.
Tuesday को, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आईबीसीए से वित्तपोषित पीयर-लर्निंग प्रोग्राम के लिए India आए लाइबेरिया के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और “ग्लोबल साउथ पार्टनरशिप के लिए India की प्रतिबद्धता” जताई.
इस तरह न्यांती का दौरा एलेन ए अट्टोह-रेह के नेतृत्व में लाइबेरियाई प्रतिनिधिमंडल के दौरे से मेल खाता है, जो यूएन विमेन के सहयोग से आयोजित साउथ-साउथ पीयर लर्निंग मिशन के हिस्से के रूप में 10 से 15 अगस्त तक India में है.
15 सदस्यों वाले प्रतिनिधिमंडल में लाइबेरिया की सीनेट, हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स और सचिवालय के प्रतिनिधि शामिल हैं. यह मिशन “विमेन लेजिस्लेटर्स इन लाइबेरिया: प्रमोटिंग वॉइस, सस्टेनेबल डेवलपमेंट, लीडरशिप एंड जेंडर-रिस्पॉन्सिव गवर्नेंस” ( लाइबेरिया की महिला विधि निर्माता: सतत विकास, नेतृत्व, समान भागीदारी और आवाज मुखर करने में सहायक ) प्रोजेक्ट के तहत चलाया जा रहा है. यह पहल यूएन विमेन लाइबेरिया द्वारा लाइबेरिया के ‘विमेंस लेजिस्लेटिव कॉकस (समूह)’ के सहयोग से लागू की गई है और इसे आईबीएसए (भारत, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका) की Governmentों द्वारा आईबीएसए फंड के जरिए मदद पहुंचाई गई है.
पीएमओ अर्काइव पर दी गई जानकारी के अनुसार भारत-लाइबेरिया व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, और संयुक्त राष्ट्र मंचों पर एक-दूसरे का सहयोग करते हैं. वैश्विक दक्षिण की साझेदारी के तहत लाइबेरिया के विकास और क्षमता निर्माण में India लगातार मदद कर रहा है.
लाइबेरिया स्थित भारतीय दूतावास की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, दोनों देश अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) जैसे संगठनों से जुड़कर आपसी सहयोग बढ़ा रहे हैं.
–
केआर/