‘रिश्ते सुधारने का सुनहरा मौका’, ट्रंप के संभावित भारत दौरे पर बोले नेता

New Delhi, 27 जून . अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के इस बयान के बाद कि President डोनाल्ड ट्रंप अगले साल की शुरुआत में India आ सकते हैं, कई वरिष्ठ नेताओं ने इसे पश्चिम एशिया में हुए संघर्ष के बाद भारत-अमेरिका संबंधों को फिर से मजबूत करने और दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका बताया.
ऑस्ट्रेलिया इंडिया स्ट्रैटेजिक अलायंस के चेयरमैन जगविंदर सिंह विर्क ने रुबियो के बयान को ‘बहुत अहम घटनाक्रम’ बताया.
उन्होंने से कहा, “युद्ध के बाद दुनिया भर में देशों के रिश्ते फिर से तय हो रहे हैं. पिछले एक-दो साल में अमेरिका के रिश्तों में सिर्फ India ही नहीं, बल्कि ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, यूरोप और फ्रांस जैसे कई देशों के साथ भी तनाव देखने को मिला है.”
उन्होंने कहा कि दुनिया का कोई भी देश India को नजरअंदाज करने की गलती नहीं कर सकता.
उन्होंने कहा, “जब अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप अगले साल India आएंगे, तो दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करने का यह एक बेहतरीन मौका होगा.”
पूर्व जम्मू-कश्मीर Police महानिदेशक (डीजीपी) एसपी वैद ने भी इसी तरह की बात कही.
उन्होंने कहा, “पिछले कुछ समय से India और अमेरिका के रिश्तों में कुछ तनाव आया है. खासकर जब से डोनाल्ड ट्रंप President बने हैं, तब से हालात बदले हैं. इससे पहले दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी थी.”
उन्होंने आगे कहा, “ट्रंप ने India पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने की बात कही थी और हाल ही में जब उन्होंने दूसरे देशों पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया, तब India के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क की भी बात की. यानी उन्होंने India को अलग से निशाना बनाया.”
Pakistan के सेना प्रमुख असीम मुनीर की अमेरिका की ओर से की गई तारीफ का जिक्र करते हुए एसपी वैद ने कहा, “इससे भी दोनों देशों के रिश्तों पर असर पड़ा है. लेकिन मैं Prime Minister Narendra Modi और विदेश मंत्रालय की तारीफ करता हूं कि उन्होंने धैर्य बनाए रखा.”
BJP MP बृज लाल ने कहा, “डोनाल्ड ट्रंप का India में स्वागत है. अमेरिका आज भी दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार भी है. जब वह India आएंगे, तब जो व्यापार समझौता अंतिम चरण में है, उसे आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे.”
इस बीच, मार्को रुबियो ने यह भी कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India तेजी से एक वैश्विक शक्ति बन रहा है और दुनिया के बड़े फैसलों में उसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है.
रुबियो के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने विपक्ष से सवाल किया कि क्या वे भी Prime Minister मोदी की नेतृत्व क्षमता और India की अर्थव्यवस्था की इस अमेरिकी सराहना से सहमत हैं.
उन्होंने से कहा, “कम से कम उन्हें social media पर यह तो कहना चाहिए था कि वे Prime Minister मोदी के नेतृत्व और India की अर्थव्यवस्था की अमेरिका की ओर की गई तारीफ का समर्थन करते हैं.”
वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आरोप लगाया कि भाजपा Government India का बाज़ार अमेरिका के हवाले कर रही है.
India और अमेरिका के प्रस्तावित व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “इससे India की अर्थव्यवस्था और किसानों को नुकसान होगा, जबकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था को फायदा मिलेगा. ऐसे में वे हमारी तारीफ क्यों नहीं करेंगे?”
–
एवाई/डीकेपी


