
New Delhi, 5 जून . उत्तर पश्चिमी दिल्ली के थाना शालीमार बाग क्षेत्र स्थित शालीमार बाग गांव में Thursday की रात शराब के ठेके के बाहर एक खूनी वारदात को अंजाम दिया गया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है. यह पूरा मामला एक मामूली कहासुनी से शुरू हुआ और देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया.
मृतक व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय सुमित कुमार झा के रूप में हुई है, जिसकी हत्या चाकू गोदकर कर दी गई.
दरअसल, झड़प में चाकू लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद परिजन उसे आनन-फानन में फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई.
घटना को लेकर परिजनों का आरोप है कि घायल को फोर्टिस अस्पताल ले जाने के बाद पैसे जमा न होने की वजह से इलाज में देरी की गई, जिससे उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, मृतक मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले का रहने वाला था और शालीमार बाग विलेज में परिवार के साथ रहता था.
Police ने हत्या का मामला दर्ज कर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इसके अलावा Police ने cctv फुटेज खंगालने के साथ अस्पताल पर लगे आरोपों की भी जांच शुरू कर दी है. वहीं, शालीमार बाग गांव में इस वारदात के बाद लोगों में आक्रोश के साथ हत्या की इस घटना से डर का माहौल है. वहीं, मृतक के परिजनों ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है.
बता दें कि हत्या का इसी प्रकार का एक सनसनीखेज मामला Friday को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से सामने आया, जहां मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर हमीर में सुबह नसीम नामक युवक ने अपनी पत्नी सना (25) के सिर पर ईंट से वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पति तीन वर्ष के बेटे अली हमजा को लेकर भाग निकला. फिर, रास्ते में बच्चे को छोड़कर प्राइवेट बस में फरार हो गया.
मामले को लेकर एसपी (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी पति नशा करता था, जिसको लेकर विवाद होता था. इसी को लेकर हत्या की भी बात सामने आ रही है. वहीं, पड़ोसी और बच्चों से पूछताछ की जा रही है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
–
डीके/एबीएम