
New Delhi, 5 जून . India और ग्रीस ने Friday को New Delhi में आयोजित विदेश कार्यालय परामर्श (फॉरेन ऑफिस कंसल्टेशन) के 14वें दौर की बैठक में सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मिलकर लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. दोनों देशों ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने तथा रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर भी सहमति जताई.
विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक की सह-अध्यक्षता India की ओर से पश्चिम मामलों के सचिव सिबी जॉर्ज और ग्रीस की ओर से Political मामलों के महानिदेशक एंड्रियास फ्रिगानास ने की.
बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने Political और रक्षा संबंधों, व्यापार एवं निवेश, सांस्कृतिक सहयोग तथा लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की. दोनों देशों ने माना कि इन क्षेत्रों में सहयोग बढ़ने से भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी.
India और ग्रीस ने क्षेत्रीय तथा वैश्विक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया. साथ ही सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त प्रयासों को और मजबूत करने पर जोर दिया.
गौरतलब है कि फरवरी में Prime Minister Narendra Modi और ग्रीस के Prime Minister किरियाकोस मित्सोताकिस की मुलाकात एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान हुई थी. दोनों नेताओं ने भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करते हुए व्यापार, रक्षा, सुरक्षा, पर्यटन, संस्कृति और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) समेत उभरती तकनीकों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की थी.
बैठक में विशेष रूप से भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारा (आईएमईसी) के माध्यम से कनेक्टिविटी बढ़ाने और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को जल्द लागू करने पर भी जोर दिया गया था.
Prime Minister मोदी ने उस दौरान आतंकवाद के खिलाफ India की लड़ाई में ग्रीस के समर्थन के लिए Prime Minister मित्सोताकिस का आभार भी व्यक्त किया था.
इसके अलावा फरवरी में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने New Delhi में ग्रीक नौसेना प्रमुख दिमित्रियोस एलेफ्थेरियोस कतारस से मुलाकात की थी. इस दौरान समुद्री सुरक्षा, जहाज निर्माण और स्वायत्त रक्षा प्रणालियों समेत कई विषयों पर चर्चा हुई थी.
दोनों देशों ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने तथा अपनी रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई थी.
–
डीएससी