
Mumbai , 20 अप्रैल . Maharashtra Government ने भारतीय Police सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं. इस प्रशासनिक फेरबदल में कई जिलों के Police अधीक्षकों (एसपी) और Police उप आयुक्तों (डीसीपी) की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है. Government द्वारा जारी सूची के अनुसार कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जगहों पर तैनात किया गया है.
जारी आदेश के अनुसार तुषार दोशी, जो अब तक सातारा के Police अधीक्षक थे, उन्हें स्थानांतरित कर सांगली का Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है. वहीं निखिल पिंगळे, जो पुणे में Police उप आयुक्त के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सातारा जिले का Police अधीक्षक बनाया गया है.
संदीप घुगे को सांगली के Police अधीक्षक पद से हटाकर Mumbai स्थित राज्य गुप्तवार्ता विभाग में Police उप आयुक्त (सुरक्षा) के रूप में तैनात किया गया है. इसी तरह योगेश गुप्ता, जो कोल्हापुर के Police अधीक्षक थे, उन्हें पदोन्नत कर गडचिरोली परिक्षेत्र का Police उप महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है.
निलोत्पल को गडचिरोली के Police अधीक्षक पद से स्थानांतरित कर कोल्हापुर का Police अधीक्षक बनाया गया है. एम. रमेश, जो पहले गडचिरोली में अपर Police अधीक्षक के रूप में कार्यरत थे, उन्हें पदोन्नति देकर गडचिरोली का Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
महेश्वर रेड्डी को जळगांव के Police अधीक्षक पद से हटाकर राज्य अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी), पुणे में स्थानांतरित किया गया है. वहीं श्रीकांत दिवरे को धुले से जळगांव का Police अधीक्षक बनाया गया है. इसके अलावा राजकुमार शिंदे, जो पुणे में Police उप आयुक्त थे, उन्हें वाशिम जिले का Police अधीक्षक नियुक्त किया गया है.
Government के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इन तबादलों के बाद संबंधित जिलों में Police प्रशासन की कार्यप्रणाली में नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
–
एमएस/