
New Delhi, 25 अप्रैल . आईपीएल 2026 के 35वें मुकाबले में Saturday को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) की भिड़ंत पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के साथ हो रही है. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल के बल्ले से ऐतिहासिक पारी निकली. राहुल ने सिर्फ 67 गेंदों का सामना करते हुए 152 रनों की नाबाद पारी खेली.
राहुल टी20 क्रिकेट में India की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने तिलक वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जिन्होंने साल 2024 में 151 रनों की शानदार पारी खेली थी. राहुल ने अपनी इस पारी में 16 चौके और 9 छक्के लगाए. राहुल मेंस टी20 क्रिकेट में 150 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाले महज दूसरे बल्लेबाज भी बने हैं.
राहुल आईपीएल में भी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने इस मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए 88 गेंदों में 141 रनों की दमदार पारी खेली थी. राहुल आईपीएल में तीसरी सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
केएल राहुल ने ऋषभ पंत के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इस लीग में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. पंत ने साल 2018 में 128 रनों की नाबाद पारी खेली थी. राहुल आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने सुरेश रैना (5,528) को पीछे छोड़ दिया है. राहुल के आईपीएल में अब कुल रन 5,579 हो गए हैं.
राहुल आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा चौके-छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. राहुल ने 152 रनों की नाबाद पारी में कुल 25 बाउंड्री (16 चौके और 9 छक्के) लगाई. राहुल ने नीतीश राणा के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 220 रनों की साझेदारी निभाई, जो आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी भी बन गई है. इसके साथ ही यह दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी भी है. राहुल-नीतीश ने डेविड वॉर्नर और नमन ओझा की जोड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में 189 रनों की अटूट साझेदारी की थी.
राहुल ने आईपीएल में यह छठा शतक लगाया. वह इस लीग में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गए हैं. राहुल के साथ-साथ क्रिस गेल ने भी 6 शतक लगाए हैं. राहुल ने इस मामले में संजू सैमसन को पीछे छोड़ दिया है. संजू के नाम आईपीएल में 5 शतक दर्ज हैं. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से संयुक्त रूप से सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. राहुल के अलावा डीसी की ओर से शिखर धवन और डेविड वॉर्नर ने भी 2-2 शतक लगाए हैं.
–
एसएम/डीकेपी