Skip to content
Sunday, 18 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई, फंसे हुए कर्मचारियों की तलाश जारी

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हुई, फंसे हुए कर्मचारियों की तलाश जारी

कोलकाता, 24 जून . Wednesday को कोलकाता के तारातला इलाके में बन रहे वेयरहाउस की छत गिरने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है, जबकि कई लोग अभी भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं.

शाम को Chief Minister सुवेंदु अधिकारी ने एसएसकेएम अस्पताल में घायल कर्मचारियों से मुलाकात की और उनकी हालत के बारे में जानकारी ली.

Governmentी अस्पताल के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि वेयरहाउस से लगभग 25 लोगों को बचाया गया. पांच लोगों की मौत हो गई है. 20 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो लोगों की हालत गंभीर है. सभी घायलों का इलाज यहां चल रहा है. कुछ कर्मचारी अभी भी फंसे हुए हैं. वे जीवित हैं और हमने उनसे संपर्क कर लिया है. बचाव अभियान जोर-शोर से चल रहा है. उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा.

Police और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, अभी भी लगभग 12 से 15 लोग मलबे के नीचे फंसे हुए हैं.

इससे पहले दिन में, अधिकारी ने कई मंत्रियों और Governmentी अधिकारियों के साथ दुर्घटना स्थल का दौरा किया और बचाव अभियान की निगरानी की.

दौरे के बाद, Chief Minister ने राज्य सचिवालय, नबन्ना में मीडियाकर्मियों को संबोधित किया.

Chief Minister ने कहा कि दुर्घटना दोपहर 12.07 बजे हुई. मैंने अभी-अभी दुर्घटना स्थल का दौरा किया है. मैं सिविल डिफेंस, फायर डिपार्टमेंट और कोलकाता Police को उनके शुरुआती बचाव अभियान के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, जिससे कई लोगों की जान बची. मैं एनडीआरएफ कर्मियों को भी उनकी कोशिशों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. भारतीय सेना के जवान भी वहां काम कर रहे हैं.

साथ ही, Chief Minister ने कहा कि यह घटना बन रहे गोदाम के गलत बिल्डिंग प्लान की वजह से हुई. उन्होंने यह भी बताया कि इसके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

अधिकारी ने कहा कि बिल्डिंग प्लान को इस साल 17 जनवरी को मंजूरी मिली थी. शुरू में केएमसी के इंजीनियरों ने कहा कि बिल्डिंग प्लान में गड़बड़ी है. इंजीनियर आज बाद में हमें एक डिटेल्ड रिपोर्ट भेजेंगे. मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिनकी पहचान बेहरा ब्रदर्स के तौर पर हुई है.

Chief Minister ने आगे कहा कि कोलकाता म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (केएमसी) इलाके में बन रही सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज पर काम 31 जुलाई तक बंद रहेगा.

अधिकारी ने कहा कि आज की घटना के बाद, मैंने केएमसी को निर्देश दिया है कि 31 जुलाई तक बन रही सभी कमर्शियल प्रॉपर्टीज पर काम रोक दिया जाए. हम उनके बिल्डिंग प्लान, साइट प्लान और साइट पर जाकर जांच करेंगे. जिनके डॉक्यूमेंट्स सही पाए जाएंगे, वे 1 अगस्त से काम फिर से शुरू कर सकते हैं.

–

एमएस/

Share