
Bhopal ,7 अगस्त भारतीय जनता पार्टी की Madhya Pradesh इकाई के अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के अवसर पर Friday को Bhopal के जवाहर चौक स्थित सरस्वती नगर के खादी ग्रामोद्योग भवन पहुंचकर राष्ट्रीय ध्वज एवं वस्त्र खरीदे . उन्होंने कहा कि खाड़ी हमारे स्वाभिमान, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है . भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि हमारे स्वाधीनता संग्राम की आत्मा और आत्मनिर्भर India का सशक्त प्रतीक है.
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने खादी को स्वदेशी, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का माध्यम बनाया था. आज भी खादी भारतीय संस्कृति, आत्मनिर्भरता और स्थानीय कारीगरों के सम्मान का प्रतीक बनी हुई है. उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश के चंदेरी, महेश्वरी, नंदना प्रिंट और बाग प्रिंट जैसी समृद्ध हस्तकरघा परंपराएँ हमारे बुनकर साथियों की अद्भुत प्रतिभा, परिश्रम और सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष खण्डेलवाल ने स्वदेशी आंदोलन को याद करते हुए कहा कि 7 अगस्त भारतीय इतिहास में स्वदेशी आंदोलन की प्रेरणादायी तिथि है. वर्ष 1905 में इसी दिन कोलकाता से स्वदेशी आंदोलन का शंखनाद हुआ था. उसी ऐतिहासिक विरासत को स्मरण करते हुए देशभर में राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाया जाता है. देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 45 लाख बुनकर हैंडलूम उद्योग से जुड़े हुए हैं, जिनमें लगभग 70 प्रतिशत महिलाएं हैं.
उन्होंने कहा कि कृषि के बाद हैंडलूम एवं बुनकर उद्योग देश में रोजगार का सबसे बड़ा आधार है. हमारे पारंपरिक वस्त्र न केवल भारतीय संस्कृति और विरासत के संवाहक हैं, बल्कि लाखों परिवारों की आजीविका का भी प्रमुख साधन हैं. उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक हैंडलूम और खादी से बने वस्त्रों का उपयोग करें, ताकि स्थानीय बुनकरों और कारीगरों को रोजगार एवं आर्थिक मजबूती मिल सके. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के वोकल फॉर लोकल और स्वदेशी को बढ़ावा देने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी का दायित्व है.
–
एसएनपी/पीएम