
Bengaluru, 21 जनवरी . कर्नाटक Government ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बदलाव करते हुए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी उमेश कुमार (1995 बैच) को नागरिक अधिकार Enforcement Directorate के Police महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है. यह आदेश Wednesday को जारी किया गया है.
अधिसूचना के अनुसार, उमेश कुमार, जो वर्तमान में Police महानिदेशक, भर्ती, Bengaluru के पद पर हैं, को तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक डीसीआरई का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. यह फैसला हाल ही में डीसीआरई के पूर्व डीजीपी के. रामचंद्र राव के निलंबन के बाद आया है. रामचंद्र राव पर 19 जनवरी 2026 को एक वायरल वीडियो में अश्लील व्यवहार करने का आरोप लगा था, जिसमें वे कथित तौर पर अपने कार्यालय में महिलाओं के साथ अनुचित तरीके से पेश आए थे.
इस वीडियो के social media पर फैलने के बाद Government ने उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया. निलंबन आदेश में कहा गया कि उनका आचरण Governmentी सेवक के योग्य नहीं है और इससे राज्य प्रशासन को शर्मिंदगी हुई है. यह उल्लंघन ऑल इंडिया सर्विसेज (कंडक्ट) रूल्स, 1968 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया.
उमेश कुमार को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपा जाना डीसीआरई जैसे संवेदनशील विभाग में स्थिरता लाने का प्रयास है. डीसीआरई मुख्य रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामलों की जांच, नागरिक अधिकारों की रक्षा और संबंधित शिकायतों का निपटारा करता है. यह विभाग एससी/एसटी समुदायों के खिलाफ अत्याचार रोकने और उनके अधिकारों की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
उमेश कुमार, जो पहले कर्नाटक स्टेट रिजर्व Police (केएसआरपी) में एडीजीपी रह चुके हैं और सितंबर 2025 में डीजीपी (भर्ती) पद पर पदोन्नत हुए थे, अनुभवी और प्रशासनिक रूप से मजबूत अधिकारी माने जाते हैं.
अधिसूचना कर्नाटक Government के कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग (सेवाएं-4) के अवर सचिव केवी अशोक द्वारा जारी की गई है और यह Governor के नाम पर है. इसे विधान सौधा, Bengaluru से जारी किया गया. आदेश की प्रतियां विभिन्न अधिकारियों को भेजी गई हैं, जिनमें कर्नाटक राजपत्र के कंपाइलर, प्रधान महालेखाकार, गृह मंत्रालय New Delhi, Chief Minister कार्यालय, गृह विभाग, Police मुख्यालय आदि शामिल हैं.
–
एससीएच