छात्रों के प्रदर्शन पर कंगना की टिप्पणी गलत, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल: सुभाषिश खुंटिया

New Delhi, 28 जुलाई . बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद सुभाषिश खुंटिया ने जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों को लेकर Actress एवं BJP MP कंगना रनौत की टिप्पणी, दिल्ली Police की जांच और एनडीए की संसदीय बैठक में एनसीपीआई को आमंत्रित किए जाने जैसे मुद्दों पर केंद्र Government और भाजपा पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि छात्रों का आंदोलन उनके भविष्य और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा था; ऐसे में उस पर की गई टिप्पणियां उचित नहीं हैं.

कंगना रनौत की ओर से प्रदर्शनकारियों की हिंसा से जुड़े विवाद पर की गई टिप्पणी के सवाल पर खुंटिया ने कहा कि जो जैसे हैं, वो उसी तरह से टिप्पणी देंगे. व्यक्तिगत टिप्पणी करने के बजाय यह समझना जरूरी है कि छात्र आखिर सड़कों पर क्यों उतरे. छात्र-छात्राएं अपने भविष्य और नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली पहुंचे थे. भाजपा Government का हिस्सा होने के नाते कंगना रनौत को पहले शिक्षा मंत्री से बातचीत कर छात्रों की समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करना चाहिए था. जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले युवाओं के बारे में टिप्पणी करना शोभा नहीं देता. किसी भी जनप्रतिनिधि को बयान देने से पहले यह समझना चाहिए कि प्रदर्शन के पीछे छात्रों की चिंता और उनका भविष्य जुड़ा हुआ है.

बीजेडी सांसद ने कहा कि यह कोई फिल्म नहीं है कि जो कहा जाए, उसे बिना सोचे-समझे स्वीकार कर लिया जाए. सबसे बड़ा सवाल यह है कि छात्र आखिर प्रदर्शन करने क्यों आए थे. देश की शिक्षा व्यवस्था पर युवाओं का भरोसा लगातार कमजोर हो रहा है और इसी कारण बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पहुंचे. Government को शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर ध्यान देना चाहिए, न कि ऐसे बयान देकर छात्रों के बीच लोकप्रिय बनने की कोशिश करनी चाहिए.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली Police द्वारा 980 लोगों की जांच किए जाने के सवाल पर खुंटिया ने कहा कि जांच करना Police का काम है और वही बता सकती है कि उसने किस आधार पर कार्रवाई की है. दिल्ली देश की राजधानी है, जहां देशभर से लोग आते-जाते रहते हैं. ऐसे में Police जांच के बाद ही स्पष्ट कर सकती है कि जिन लोगों की जांच की गई, वे वास्तव में प्रदर्शन में शामिल थे या नहीं. Police अपनी जांच पूरी करने के बाद ही तथ्यों को सामने रखेगी और उसी के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी. इसलिए इस मामले में जांच एजेंसियों को अपना काम करने देना चाहिए.

वहीं, एनडीए की साप्ताहिक संसदीय दल की बैठक में पहली बार एनसीपीआई को आमंत्रित किए जाने पर भी खुंटिया ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अब बीजू जनता दल से Political रूप से घबराई हुई है. जो दल युवाओं और जनहित के मुद्दों पर Government का विरोध कर रहे हैं, उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. भाजपा विभिन्न Political दलों के सांसदों को अपने साथ जोड़ने के लिए दबाव, प्रलोभन और Political रणनीतियों का इस्तेमाल कर रही है. उनकी पार्टी के कुछ सांसदों को भी इसी तरह भाजपा अपने साथ ले गई है.

खुंटिया ने आगे कहा कि लोकतंत्र और संविधान में Governmentें आती-जाती रहती हैं, लेकिन जिस तरह की राजनीति वर्तमान में की जा रही है, वह स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप नहीं है. उचित समय आने पर जनता अपना फैसला सुनाएगी और अगले चुनाव में भाजपा को इसका जवाब मिलेगा. फिलहाल Government के पास पांच वर्षों का जनादेश है, लेकिन अंतिम फैसला जनता ही करती है और वही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है.

पीएसके

Leave a Comment