नीट विरोध में दिल्ली सरकार की राहत, प्रदर्शनकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई, गिरफ्तार लोगों की होगी समीक्षा

New Delhi, 30 जुलाई . नीट यूजी परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों को बड़ी राहत मिली है. दिल्ली Government के गृह विभाग ने आदेश जारी कर कहा कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अब कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. साथ ही गिरफ्तार किए गए लोगों की रिहाई की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी.

दिल्ली के प्रधान सचिव गृह संतोष डी. वैद्य, आईएएस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 29 जुलाई को शाम 6 बजे तक नीट यूजी परीक्षा से जुड़े विरोध प्रदर्शनों के संबंध में दिल्ली Police ने कुल 13 First Information Report दर्ज की थीं. इन First Information Report और पूरे मामले पर एनसीटी दिल्ली Government ने Supreme Court के 28 जुलाई 2026 के ‘शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी बनाम India संघ और अन्य’ मामले में दिए गए आदेश के बाद सभी पहलुओं पर विचार किया.

आदेश में तीन बड़े फैसले लिए गए हैं. पहला, एनसीटी दिल्ली के भीतर किसी भी Police प्राधिकरण द्वारा उन लोगों के खिलाफ कोई प्रतिकूल कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी जो इन विरोध प्रदर्शनों में शामिल रहे हैं. Government ने स्पष्ट किया है कि इस मामले को यहीं समाप्त माना जाएगा और भविष्य में इस आधार पर कोई नई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

दूसरा, यह राहत उन लोगों पर लागू नहीं होगी, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड यानी क्रिमिनल एंटीसिडेंट्स है. ऐसे मामलों में कार्रवाई Supreme Court के निर्देशों के अनुसार ही होगी.

तीसरा, अगर प्रदर्शन के दौरान किसी व्यक्ति को गिरफ्तार या हिरासत में लिया गया है तो उसके मामले की समीक्षा की जाएगी. पात्र पाए जाने पर गिरफ्तार व्यक्तियों को रिहा करने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाएगा.

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि एनसीटी दिल्ली Government विरोध प्रदर्शनों में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ कोई और प्रतिकूल कार्रवाई करने का प्रस्ताव नहीं रखती है. इस पूरे मामले को बिना किसी भविष्य की कार्यवाही के बंद माना जाएगा.

यह आदेश दिल्ली के उपGovernor की मंजूरी के बाद जारी किया गया है. वहीं, इसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव, एनसीटी दिल्ली Government, Police आयुक्त दिल्ली और अभियोजन निदेशालय को भेजी गई है.

बता दें कि नीट यूजी परीक्षा में गड़बड़ियों के आरोपों के बाद दिल्ली में कई जगह छात्र संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किए थे. छात्रों की मांग थी कि परीक्षा की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई की जाए. प्रदर्शन के दौरान कुछ जगहों पर Police ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की थी, जिसके बाद कई First Information Report दर्ज हुई थीं.

–आईएएनेस

एससीएच/डीकेपी

Leave a Comment