Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेलीविजन,मनोरंजन

जूही परमार ने ‘कुमकुम’ को अपने दिल में बसाए रखने के लिए फैंस का किया धन्यवाद

जूही परमार ने ‘कुमकुम’ को अपने दिल में बसाए रखने के लिए फैंस का किया धन्यवाद

Mumbai , 14 जुलाई . टेलीविजन का लोकप्रिय धारावाहिक ‘कुमकुम– एक प्यारा सा बंधन’ 24 साल पूरे करने जा रहा है. इस मौके पर शो की लीड एक्ट्रेस जूही परमार ने शो से जुड़े यादगार सफर को याद किया.

Actress जूही परमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने शो के टाइटल ट्रैक को रीक्रिएट किया. शो को लेकर Actress ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए बताया कि दो दशक बाद भी ‘कुमकुम’ के लिए प्यार और तारीफ पहले की तरह ही प्यारी और खास है.

Actress जूही परमार ने लिखा, “कुछ कहानियां कभी खत्म नहीं होतीं, बल्कि धीरे-धीरे लोगों के दिलों में अपनी जगह बना लेती हैं. 15 जुलाई को शो कुमकुम- एक प्यारा सा बंधन’ अपने रिलीज के 24 साल पूरा कर रहा है. इस मौके पर मेरा दिल आप सभी के लिए कृतज्ञता से भर गया है.”

Actress ने दर्शकों का आभार जताते हुए लिखा, “यह जानकर बहुत खुशी होती है कि इतने साल बाद भी आपका ‘कुमकुम’ के लिए प्यार पहले जैसा ही बना हुआ है. आपके हर संदेश, हर याद और जब भी आप इस शो का टाइटल सॉन्ग गुनगुनाते हैं या बताते हैं कि इस शो ने आपकी जिंदगी को कैसे छुआ, तब महसूस होता है कि ‘कुमकुम’ सिर्फ एक टीवी शो नहीं था, बल्कि लाखों लोगों के घरों और दिलों का हिस्सा बन गया.”

Actress जूही परमार ने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, “इतने वर्षों तक कुमकुम को अपने दिल में बसाए रखने, खुशियों और उपलब्धियों में साथ देने और मुझे इतना निस्वार्थ प्यार देने के लिए आप सभी का दिल से धन्यवाद. आइए, इन 24 खूबसूरत वर्षों की यादों, संगीत, किरदारों, भावनाओं और हमारे इस खास रिश्ते का जश्न मनाएं.”

उन्होंने आखिरी में लिखा, “मेरी यही दुआ है कि हमारे बीच का यह ‘प्यारा सा बंधन’ हमेशा यूं ही बना रहे. आप सभी का दिल से धन्यवाद. हमेशा आपकी अपनी ‘कुमकुम’.” ‘कुमकुम– एक प्यारा सा बंधन’ 15 जुलाई 2002 से 13 मार्च 2009 तक स्टार प्लस पर एयर हुआ था.

–

एनएस/वीसी

Share