
देवघर, 21 जून . Jharkhand के देवघर जिले में एक पंचायत के मुखिया (ग्राम प्रधान) पर महिला के घर में आधी रात को घुसकर छेड़खानी का आरोप लगा है. सारठ प्रखंड की कैराबांक पंचायत के मुखिया सागर मंडल को Saturday देर रात ग्रामीणों ने पकड़कर Police के हवाले कर दिया. Police ने उन्हें हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना Saturday और Sunday की दरमियानी रात करीब एक बजे की बताई जा रही है.
आरोप है कि मुखिया सागर मंडल अलकुशा गांव स्थित एक घर में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया. महिला के विरोध और शोर मचाने पर घर के अन्य सदस्य जाग गए और उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. शोर सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों ने मुखिया को पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई थी. ग्रामीणों का आरोप था कि मुखिया गलत नीयत से घर में घुसे थे. घटना की सूचना मिलने पर पथरड्डा ओपी Police मौके पर पहुंची. Police ने लोगों को शांत कराया और मुखिया को अपने कब्जे में लेकर थाने ले गई. इसके बाद उनसे पूछताछ की गई.
Police अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. मामले की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है, क्योंकि आरोप एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर लगे हैं.
Police ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. फिलहाल Police दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
–
एसएनसी/पीएम