झारखंडः गिरिडीह में फिरौती के लिए अपहृत युवक को पुलिस ने कराया मुक्त, पांच आरोपी गिरफ्तार

गिरिडीह, 25 मई . Jharkhand के गिरिडीह जिले में युवक के अपहरण और फिरौती मांगने के मामले का Police ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. Police ने अपहृत युवक तसलीम अंसारी को सकुशल बरामद कर लिया है. मामले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

Police अधीक्षक बिमल कुमार ने Monday को बताया कि Sunday को गांडेय थाना क्षेत्र के पाण्डेयडीह निवासी इकबाल अंसारी ने सूचना दी थी कि उनके चचेरे भाई 35 वर्षीय तसलीम अंसारी का खंडोली इलाके से बाइक समेत अपहरण कर लिया गया है. अपहरण के बाद अपराधियों ने युवक को बंधक बनाकर उसके परिजनों से फिरौती की मांग शुरू कर दी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए Police अधीक्षक के निर्देश पर तत्काल विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया.

तकनीकी शाखा और स्थानीय Police की संयुक्त कार्रवाई में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चुंजका जंगल स्थित चांदना मोड़ के पास से अपहृत युवक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया. Police ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें पीरटांड़ निवासी मोहम्मद सोहेल और आदिल अंसारी, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समीर अंसारी और अफरोजी शाह तथा पचम्बा थाना क्षेत्र के इरशाद अंसारी शामिल हैं.

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि अपहरण के बाद उन्होंने तसलीम अंसारी के परिजनों से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी. Police के अनुसार आरोपियों ने एक क्यूआर कोड भेजकर ऑनलाइन माध्यम से 24 हजार रुपए भी ट्रांसफर करवा लिए थे. Police ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा अपहृत युवक की बाइक बरामद की है.

जांच के दौरान इस कांड में राजा और जाफर उर्फ छछुआ नामक दो अन्य आरोपियों की संलिप्तता भी सामने आई है. दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में बंगाबाद थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

पूरे अभियान में मुफस्सिल थाना प्रभारी श्यामकिशोर महतो, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह, पचम्बा अंचल Police निरीक्षक ज्ञान रंजन कुमार और बंगाबाद थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह सहित कई Police अधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई.

एसएनसी/डीकेपी

Leave a Comment