जल्द होगी इंडिया ब्लॉक की बैठक, एनडीए को सत्ता से हटाने के लिए लेंगे बड़े फैसले: अवधेश प्रसाद

Lucknow, 25 मई . सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक एक बड़े काम के लिए बनाया गया है. आने वाले दिनों में जल्द ही कई मुद्दों को लेकर बैठक होने वाली है, जिसमें कई फैसले लिए जा सकते है.

सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने समाचार एजेंसी से बात करते हुए कहा कि देश से बेरोजगारी हटाने, चीन से हमारी जमीन वापस लाने के लिए, देश के सम्मान को सुरक्षित रखने सहित कई मुद्दों को लेकर गठबंधन का गठन किया गया है. देश से अब एनडीए को हटाना होगा, जिससे देश में शांति बनी रहे.

उन्होंने कहा कि हमारे गठबंधन में सभी बड़े नेता है. सब लोग मिलकर काम कर रहे है, जिससे देश की प्रगति हो सके. जिस तरह से भाजपा के राज में डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ रहे है, उससे देश में महंगाई चरम पर पहुंच गई है. जनता की समस्या सुनने वाला कोई नहीं है जिससे जनता परेशान हो गई है. वो दिन दूर नहीं जब जनता इनको सत्ता में हटा देगी.

अवधेश प्रसाद ने कहा कि नीट पेपर लीक से युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है. इससे पहले भी कई बार पेपर लीक हो चुका है, लेकिन Government इसके बाद भी ध्यान नहीं दे रही है. केवल ये लोग सीबीआई जांच की बात करते है, लेकिन उससे भी कुछ नहीं निकलता है.

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर भी Government की आलोचना करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा कि लगातार देश में महंगाई बढ़ती जा रही है, लेकिन Government इस पर ध्यान नहीं देती है. एक के बाद एक कई बार बीते दिनों में ही पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए है. जनता के बारे में Government कभी नहीं सोचती है. जनता इसका जल्द ही जवाब देगी.

उन्होंने कहा कि आज देश में कानून का राज खत्म हो गया है. इसको फिर से लाना पड़ेगा. देश में भ्रम भी नहीं फैलना चाहिए, लेकिन भाजपा के लोग इसमें सबसे आगे हो गए हैं, लेकिन उनको ये नहीं पता कि इससे कुछ होने वाला नही है, जनता जागरूक हो चुकी है. अब एनडीए के जाने का समय आ गया है.

एसएके/वीसी

Leave a Comment