
New Delhi, 25 मई . भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग केबल कार हादसे में बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला. इसे लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पर्यटकों को सुरक्षित बचाने के लिए आपदा राहत बलों की प्रशंसा की.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि कश्मीर के गुलमर्ग में केबल कारों में हवा के बीच फंसे 300 पर्यटकों को सुरक्षित बचाने के लिए India के आपदा राहत बलों की सराहना.
उन्होंने कहा कि एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना के जवानों, स्थानीय Police और प्रशासन से बनी आपदा राहत टीमों ने तुरंत कार्रवाई की और छह घंटे लंबे अभियान के जरिए 65 केबल कारों में फंसे सभी यात्रियों को बचा लिया. राष्ट्र इन बलों के शौर्य और कौशल को सलाम करता है.
बता दें कि गुलमर्ग गोंडोला की बेस स्टेशन से फेज-1 कोंगडोरी के बीच Monday को सेवा तकनीकी खराबी के कारण अचानक रुक गई थी. इससे कई पर्यटक हवा में लटकी केबल कारों में फंस गए. जम्मू-कश्मीर Police और गोंडोला प्रबंधन प्राधिकरण से सहायता मांगे जाने का संदेश मिलते ही भारतीय सेना तुरंत सक्रिय हो गई. बुटापथरी बटालियन क्षेत्र से विशेष बचाव दल रवाना किए गए, जिन्होंने खराब मौसम के बावजूद तेजी से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. सेना के साथ-साथ एसडीआरएफ और अन्य नागरिक एजेंसियों ने भी संयुक्त अभियान चलाया.
राहत कार्य को और तेज करने के लिए गुलमर्ग एटीवी एसोसिएशन की अतिरिक्त गाड़ियों को भी लगाया गया. ऐसा इसलिए क्योंकि गोंडोला सेवा को सामान्य होने में समय लगने की संभावना जताई गई थी. तकनीकी खराबी से कुल 65 केबल कार प्रभावित हुईं. राहत टीमों ने सभी पर्यटकों का सुरक्षित रेस्क्यू किया.
तकनीकी विशेषज्ञ अब गोंडोला प्रणाली में आई खराबी की जांच कर रहे हैं. इस खराबी के कारण घने बादलों, ठंडी हवाओं और खराब मौसम के बीच जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में अचानक से अफरातफरी मच गई. प्रसिद्ध गुलमर्ग गोंडोला सेवा में आई इस तकनीकी खराबी से कई लोग परेशान हो गए.
–
डीकेपी/