भारत-कनाडा रिश्तों में सुधार, बेहद दोस्ताना दौर में पहुंचे संबंध, पीयूष गोयल के दौरे से पहले बोले उच्चायुक्त दिनेश के. पटनायक (आईएएनएस एक्सक्लूसिव)

वाशिंगटन, 25 मई . India और कनाडा के रिश्ते अब तनावपूर्ण दौर से निकलकर बेहद दोस्ताना चरण में पहुंच गए हैं. अब दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां, Political नेतृत्व और कारोबारी समुदाय आपस में मिलकर काम कर रहे हैं. यह बात कनाडा में India के उच्चायुक्त दिनेश के. Patnaयक ने को दिए एक विशेष साक्षात्कार में कही.

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के दौरे से पहले एक इंटरव्यू में Patnaयक ने को बताया, “पिछले कुछ महीनों में संबंध सच में दुश्मनी से बहुत दोस्ताना हो गए हैं. अभी सब कुछ ठीक चल रहा है.” उन्होंने इसे आपसी संबंधों में एक नए दौर की शुरुआत बताया.

कनाडा में India के उच्चायुक्त ने यह बात केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की कनाडा यात्रा से पहले कही. उन्होंने इस यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों में एक नए दौर की शुरुआत बताया.

Patnaयक ने कहा कि यह अब तक का सबसे बड़ा प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें 100 से अधिक भारतीय कारोबारी कनाडा पहुंचेंगे. वे कनाडाई उद्योग संगठनों, पेंशन फंड, बैंकों, लॉजिस्टिक्स कंपनियों और भारतीय मूल के समुदाय के नेताओं से मुलाकात करेंगे. एक साल पहले तक कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था कि कोई भारतीय मंत्री 100 से ज्यादा प्रतिनिधियों के साथ कनाडा आएगा.

उच्चायुक्त के मुताबिक, पीयूष गोयल की यात्रा का मुख्य उद्देश्य आर्थिक सहयोग को तेज करना और प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर बातचीत को आगे बढ़ाना है. यात्रा का मकसद यह संदेश देना है कि अब हम अपने आर्थिक और व्यापारिक रिश्तों को बहुत ऊंचाई तक ले जाने जा रहे हैं.”

Patnaयक ने बताया कि फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार करीब 32 अरब कनाडाई डॉलर यानी लगभग 25 अरब अमेरिकी डॉलर का है और अगले पांच वर्षों में इसे दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है. हम 2030 या 2031 तक इसे लगभग 50 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने की उम्मीद कर रहे हैं.

उच्चायुक्त ने कहा कि दोनों Governmentों ने “अतीत की समस्याओं को पीछे छोड़ते हुए सुरक्षा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग फिर से शुरू कर दिया है. उन्होंने बताया, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच बातचीत हुई है. एजेंसियां, Police बल और जांच एजेंसियां एक-दूसरे के संपर्क में हैं.

दिनेश के. Patnaयक ने कहा कि दोनों देश अब यह सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं कि कनाडा India के लिए सुरक्षित हो और India कनाडा के लिए सुरक्षित हो. खालिस्तान समर्थक चरमपंथी और आपराधिक नेटवर्क का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कनाडा अब इस समस्या को अपने घरेलू मुद्दे के रूप में देखने लगा है. उन्होंने कहा, “पिछले छह-सात महीनों में कनाडा की मदद, खासकर Prime Minister कार्नी के सहयोग से हम इन तत्वों को फिर से हाशिए पर धकेलने में सफल हुए हैं.”

Patnaयक ने आरोप लगाया कि कुछ चरमपंथी समूह अब विचारधारा से ज्यादा “आर्थिक गतिविधियों” के जरिए सक्रिय हैं. उन्होंने हथियारों की तस्करी, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी, वसूली और संगठित अपराध का उल्लेख किया. उन्होंने ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिज, उर्वरक, कृषि-खाद्य क्षेत्र, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम रिसर्च और रक्षा सहयोग को भविष्य के प्रमुख विकास क्षेत्रों के रूप में बताया.

आव्रजन नीति पर उन्होंने माना कि कनाडा की हालिया नीतियों का असर कई भारतीयों पर पड़ा है, लेकिन उन्होंने कहा कि India के प्रति कोई नकारात्मक भावना नहीं है. उन्होंने कहा, “उन्होंने आव्रजन प्रणाली को ऐसे लोगों के हाथों में जाने दिया, जो उसका दुरुपयोग कर सकते थे. अब वे ऐसी व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें अच्छे प्रवासियों का लाभ मिले और गलत तत्वों को रोका जा सके.”

Patnaयक ने कहा, “भारतीयों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. यहां के लोग उनके बारे में अच्छी राय रखते हैं.”

भारत-कनाडा संबंध 2023 में उस समय बिगड़ गए थे, जब पूर्व कनाडाई Prime Minister जस्टिन ट्रुडो ने ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में India की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया था. India ने इन आरोपों को “बेतुका” बताते हुए खारिज कर दिया था और कनाडा पर चरमपंथी एवं India विरोधी तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाया था.

केके/वीसी

Leave a Comment