
चंडीगढ़, 25 मई . पंजाब में Monday को शिरोमणि अकाली दल (बादल) को एक बड़ा Political झटका लगा, जबकि माझा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी (आप) को मजबूती मिली.
अकाली पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सदस्य और मुख्य खालसा दीवान के प्रमुख राजमोहिंदर सिंह मजीठा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं.
Chief Minister भगवंत मान ने राजमोहिंदर सिंह मजीठा का आम आदमी पार्टी में स्वागत किया.
राजमोहिंदर सिंह मजीठा के साथ-साथ पूर्व आरटीआई आयुक्त हेमिंदर सिंह मजीठा और खालसा दीवान के मुख्य सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा भी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए.
इस अवसर पर मजीठा निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी तलबीर सिंह गिल भी उपस्थित थे.
Chief Minister भगवंत मान ने कहा कि राज्य Government के विकास कार्यों और जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और नेता लगातार पार्टी में शामिल हो रहे हैं.
पार्टी में शामिल होने वाले सभी नेताओं को बधाई देते हुए Chief Minister भगवंत मान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज आम आदमी पार्टी परिवार में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और अहम सदस्य जुड़ गया है.”
उन्होंने कहा कि पंजाब के धार्मिक, सामाजिक और Political क्षेत्रों की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, जिनमें पूर्व राज्यसभा सदस्य और चीफ खालसा दीवान के प्रमुख राजमोहिंदर सिंह मजीठा, पूर्व आरटीआई आयुक्त हेमिंदर सिंह मजीठा और वर्तमान चीफ खालसा दीवान सदस्य सुखदीप सिंह मजीठा शामिल हैं, पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. मैं उन सभी का पार्टी में हार्दिक स्वागत करता हूं.
भगवंत मान ने आगे कहा कि पंजाब के कल्याण और बेहतरी के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध ऐसे अनुभवी नेताओं का समर्थन “रंगला पंजाब” के निर्माण के सपने को और मजबूत करेगा.
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की Government पंजाब की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रतिबद्ध है.
–
एसएके/एबीएम