
रांची, 19 अप्रैल . Jharkhand प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र Government पर महिला आरक्षण के नाम पर देश की आधी आबादी के साथ ‘धोखा’ करने और सत्ता हासिल करने के लिए गहरी साजिश रचने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस भवन में Sunday को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव और ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर संयुक्त रूप से केंद्र Government पर जुबानी हमला बोला.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि मोदी-शाह की जोड़ी महिला आरक्षण को 2011 की जनगणना और परिसीमन से जोड़कर इसे लटकाना चाहती है. उन्होंने आरोप लगाया कि Government की मंशा महिलाओं को हक देना नहीं, बल्कि परिसीमन के जरिए राजनैतिक लाभ उठाना है.
कमलेश ने Government को खुली चुनौती देते हुए कहा, “यदि नीयत साफ है, तो जनगणना का बहाना छोड़े और 2029 के आम चुनाव में ही वर्तमान 543 सीटों पर 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का विधेयक पेश करें, विपक्ष इसका पूर्ण समर्थन करेगा.”
उन्होंने Prime Minister मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए ने इसे ‘चुनावी भाषण’ करार दिया. उन्होंने कहा कि जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था, तब से कांग्रेस ने एनी बेसेंट, सरोजिनी नायडू और इंदिरा गांधी जैसी महिलाओं को नेतृत्व दिया है.
कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि वर्ष 2023 में जब विधेयक सर्वसम्मति से पारित हो चुका था, तब अचानक नए संशोधन की क्या जरूरत थी?
उन्होंने आरोप लगाया कि Government जनगणना से इसलिए भाग रही है क्योंकि इससे एससी, एसटी, ओबीसी की वास्तविक संख्या सामने आ जाएगी. केंद्र Government एसटी, एससी, ओबीसी और अल्पसंख्यक महिलाओं के आरक्षण में कटौती करने के लिए ‘परिसीमन’ का सहारा ले रही है, जिसे विपक्ष ने बेनकाब कर दिया है.
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि भाजपा ने जो अंकगणित अगले चुनाव के लिए सेट किया था, उसे विपक्ष ने डिकोड कर दिया है. इसी कारण भाजपा पहली बार विधेयक गिरने से तिलमिलाई हुई है. वहीं, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष रमा खलखो ने घोषणा की कि इस Political साजिश के खिलाफ कांग्रेस राज्य के हर जिले में आंदोलन चलाकर केंद्र Government के षडयंत्र का पर्दाफाश करेगी.
–
एसएनसी/डीकेपी