झारखंड : गिरिडीह में 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, सड़क किनारे मिला शव

गिरिडीह, 23 जून . Jharkhand के गिरिडीह जिले में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या पीट-पीटकर कर दी गई. मृतक की पहचान वासुदेव मंडल के रूप में हुई है. उनका शव Tuesday सुबह डुमरी थाना क्षेत्र के जन्मबेडा गांव के पास सड़क किनारे मिला. Police मामले की जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, वासुदेव मंडल डुमरी थाना क्षेत्र के बसगोहरा गांव के निवासी थे. परिजनों ने बताया कि वह ट्रैक्टर संचालन का काम करते थे और रोजाना तड़के घर से निकलते थे. Tuesday सुबह भी वह अपनी बाइक से घर से निकले थे. कुछ घंटों बाद परिजनों को सूचना मिली कि उनका शव जन्मबेडा गांव के समीप पड़ा हुआ है. घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि शरीर पर कई चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रतीत होता है कि उनकी पिटाई की गई है.

परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या के पीछे जमीन विवाद की वजह हो सकती है. उन्होंने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. घटना की सूचना मिलने के बाद डुमरी थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल से मृतक की बाइक भी बरामद की गई है.

Police आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है. डुमरी के अनुमंडल Police पदाधिकारी (एसडीपीओ) आबिद खान ने बताया कि वासुदेव मंडल की हत्या हुई है और मामले की जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि परिजनों से संभावित रंजिश या विवाद के संबंध में जानकारी ली जा रही है. सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. मामले की जानकारी मिलने पर गिरिडीह के Police अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने अधिकारियों को जांच में तेजी लाने का निर्देश दिया है. एसडीपीओ आबिद खान और डुमरी थाना प्रभारी श्रीकांत ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं. Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एसएनसी/एसके

Leave a Comment