बच्चों को समय पर ‘दो बूंद जिंदगी की’ अवश्य पिलाएं, विश्व पोलियो दिवस पर नितिन गडकरी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने की अपील

New Delhi, 24 अक्टूबर . विश्व पोलियो दिवस पर Union Minister नितिन गडकरी समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने का संकल्प दोहराया. नेताओं ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्वास्थ्य कर्मियों के योगदान को नमन किया और हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद पिलाने की अपील की.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पोस्ट में कहा, “विश्व पोलियो दिवस पर आइए हम पोलियो-मुक्त दुनिया बनाने के अपने संकल्प को और मजबूत करें. हर बच्चे को समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच के जरिए सुरक्षा पाने का हक है. हम सब मिलकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रख सकते हैं.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया, “विश्व पोलियो दिवस प्रेरित करता है कि एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक से वंचित न रहे. बच्चों को समय पर “दो बूंद जिंदगी की” अवश्य पिलाएं और उनके स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में अपना योगदान दें. जनभागीदारी और जागरूकता से ही हम पोलियो मुक्त India के संकल्प को और मजबूत बना सकते हैं.”
Haryana के मुख्यंमत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, “विश्व पोलियो दिवस पर India को पोलियो-मुक्त बनाने के महाअभियान में समर्पित सभी स्वास्थ्यकर्मियों को मेरा नमन एवं आभार. आपके अथक प्रयासों, सेवाभाव और दृढ़ संकल्प ने देश को एक ऐतिहासिक उपलब्धि दिलाई है. स्वस्थ और सुरक्षित India के निर्माण में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट किया, “हम सभी को गर्व है कि आज India पोलियो मुक्त है. आइए, ‘विश्व पोलियो दिवस’ पर मिलकर संकल्प लें कि पोलियो जैसी बीमारी पुन: पनपने नहीं देंगे. हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं और लोगों को इसके प्रति निरंतर जागरूक करते रहें. पोलियो से लड़ाई में India को विजयी बनाने वाले सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का हार्दिक अभिनंदन.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पोस्ट में कहा, “आइए, विश्व पोलियो दिवस पर India को सदैव पोलियो मुक्त बनाए रखने और हर बच्चे के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लें.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “सुरक्षित और स्वस्थ कल की शुरुआत सुरक्षित बचपन से होती है. विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर आइए, बच्चों को पोलियो से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाएं, ताकि कोई भी पात्र बच्चा इस सुरक्षा से वंचित न रहे.”
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पर लिखा, “पोलियो मुक्त भारत, स्वस्थ भारत. विश्व पोलियो दिवस पर आइए संकल्प लें कि 0 से 5 वर्ष तक के हर बच्चे को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएंगे. खुद जागरूक बनें, दूसरों को भी प्रेरित करें और India की इस जीत को हमेशा बरकरार रखें.”
–
ओपी/पीएम


