मन की बात : पीएम मोदी ने देशवासियों के प्रयासों को सराहा, नेताओं ने बताया प्रेरणास्रोत

New Delhi, 25 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड को लेकर Sunday को देशभर में उत्साह देखने को मिला. दिल्ली से लेकर छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश तक भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुना. इस दौरान नेताओं ने ‘मन की बात’ को देशवासियों के प्रयासों, सकारात्मक बदलावों और समाज के विभिन्न वर्गों की उपलब्धियों को सामने लाने वाला महत्वपूर्ण मंच बताया. नेताओं ने कहा कि Prime Minister इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे अच्छे कार्यों और आम नागरिकों के योगदान को देश के सामने रखते हैं.
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने ‘मन की बात’ को देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा का बड़ा स्रोत बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi इस कार्यक्रम के माध्यम से बताते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में किस तरह अच्छे काम हो रहे हैं, लोगों के प्रयासों से समाज को कैसे लाभ मिल रहा है और India किस प्रकार आगे बढ़ रहा है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister के विचार समाज के हर वर्ग और समुदाय को जोड़ते हैं. उनकी बातें लोगों को नई जानकारी देने के साथ ही अच्छे कार्य करने के लिए प्रेरित करती हैं. उन्होंने दिल्ली की जनता की ओर से Prime Minister का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह लगातार ऐसे महत्वपूर्ण विषयों को सामने लाते हैं, जिनसे देशवासियों को प्रेरणा मिलती है.
रेखा गुप्ता ने कहा कि Sunday के कार्यक्रम में Prime Minister ने श्रीअन्न यानी मिलेट्स का भी उल्लेख किया. इसके साथ ही उन्होंने वाल्मीकि जयंती की चर्चा की. Chief Minister ने बताया कि दिल्ली में भी वाल्मीकि जयंती के अवसर पर बड़े आयोजन की तैयारी है. इस दौरान वाल्मीकि समाज का आशीर्वाद लिया जाएगा और विभिन्न सामाजिक वर्गों के लोगों से संवाद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि समाज के अलग-अलग वर्गों के विकास के लिए आगे भी काम किया जाएगा.
दिल्ली Government के मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि लोग हर महीने बड़े उत्साह के साथ ‘मन की बात’ सुनते हैं. इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महत्व के सकारात्मक विषयों, बदलते India की कहानियों और आम लोगों के वास्तविक जीवन के अनुभवों पर चर्चा होती है. उन्होंने कहा कि Prime Minister सीधे देशवासियों को बताते हैं कि India के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक किस तरह सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं. इस कार्यक्रम की विशेषता यह है कि यह आम लोगों के प्रयासों और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाता है.
BJP MP बांसुरी स्वराज ने बताया कि उन्होंने पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय राज्यमंत्री पवित्र मार्गेरिटा, पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के निवासियों के साथ ‘मन की बात’ का 139वां एपिसोड सुना. उन्होंने कहा कि Prime Minister का यह कार्यक्रम देशवासियों की सामूहिक शक्ति का सम्मान करने और उनकी उपलब्धियों का उत्सव मनाने का माध्यम है. इसका प्रभाव जमीनी स्तर पर दिखाई देता है. बांसुरी स्वराज ने कार्यक्रम में Prime Minister की ओर से गांधी जयंती पर खादी उत्पादों की बिक्री का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दिन खादी उत्पादों की बिक्री 28 करोड़ रुपये से अधिक रही. उन्होंने इसे देश में खादी के प्रति बढ़ते आकर्षण और लोगों की भागीदारी का उदाहरण बताया.
छत्तीसगढ़ के Chief Minister विष्णुदेव साय ने कहा कि देशभर के लोग हर महीने के आखिरी Sunday का इंतजार करते हैं, क्योंकि इस दिन Prime Minister Narendra Modi ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के 140 करोड़ नागरिकों से संवाद करते हैं. उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का 139वां एपिसोड अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 201 पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और संगठन के सदस्यों ने सुना. इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं, जो पहली बार छत्तीसगढ़ पहुंची थीं.
छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि Prime Minister हर महीने देश और विदेश में हो रही ऐसी घटनाओं की जानकारी देते हैं, जिनके बारे में आम लोगों को अक्सर पता नहीं होता. उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ का कोई Political पहलू नहीं है. यही इसकी विशेषता है. छत्तीसगढ़ में हर बूथ पर इस कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था की जाती है. पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और Chief Minister ने भी अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम सुनने के बाद पार्टी कार्यालय में सामूहिक रूप से इसे सुना.
उत्तर प्रदेश Government की मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि लोगों ने ‘मन की बात’ को बहुत उत्साह के साथ सुना. उन्होंने बताया कि भाजपा मुख्यालय में भी कार्यक्रम के दौरान काफी उत्साह देखने को मिला. Prime Minister का यह कार्यक्रम केवल उनके विचारों को साझा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के अन्य वर्गों के विचारों तथा योगदान को भी महत्व दिया जाता है.
–
एसएके/पीएम


