Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के माहिम से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई के माहिम से जैश ए मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Maharashtra एटीएस ने Mumbai  के माहिम से जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

Mumbai , 24 अक्टूबर . Maharashtra आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने Mumbai के माहिम इलाके से 33 वर्षीय एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है. उस पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का शक है.

आरोपी की पहचान मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर के रूप में हुई है. उसे एक गुप्त सूचना के आधार पर Maharashtra एटीएस की कालाचौकी यूनिट ने माहिम मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा.

जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी रैपिडो राइडर और इत्र विक्रेता के तौर पर काम करने की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर रहा था. एटीएस ने बताया कि वह विभिन्न social media प्लेटफॉर्म के जरिए सांप्रदायिक नफरत और राष्ट्र-विरोधी भावनाएं फैलाने की कोशिश कर रहा था. जांच टीम को उसके मोबाइल फोन से ऐसी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री भी मिली है.

एजेंसी के मुताबिक, आरोपी एक टेलीग्राम ग्रुप चलाता था. आरोप है कि उसने 1 जून को इस ग्रुप पर जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के भड़काऊ ऑडियो भाषण अपलोड किए थे, जो बाबरी मस्जिद और अन्य मुद्दों से जुड़े थे. एटीएस ने यह भी दावा किया कि वह ‘इब्न-ए-कासिम’ नाम के एक Pakistan-समर्थित चरमपंथी टेलीग्राम चैनल का सक्रिय सदस्य था.

इससे पहले, 14 अक्टूबर को Maharashtra एटीएस ने राज्य में पांच अलग-अलग जगहों पर छापेमारी की और कई लोगों से पूछताछ की. जांच के दौरान एक अंतरराष्ट्रीय वॉट्सऐप ग्रुप का पता चला, जिसमें Pakistan और खाड़ी देशों सहित विभिन्न देशों के लोग जुड़े थे.

Maharashtra एटीएस ने रत्नागिरी जिले के राजापुर में रहने वाले एक शिक्षक से कई घंटों तक पूछताछ की थी. पूछताछ के बाद शिक्षक को छोड़ दिया गया था. जांच एजेंसी को एक वॉट्सऐप ग्रुप के बारे में जानकारी मिली थी जिसमें विभिन्न देशों के लोग शामिल हैं.

ग्रुप में धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों की मौजूदगी की भी बात सामने आई. बताया गया कि ग्रुप में धार्मिक विषयों पर चर्चा होती थी. जांच एजेंसी ने इस बात की जांच की कि क्या यह वॉट्सऐप ग्रुप आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा है.

–

डीसीएच/

Share