Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बिहार: पटना में गैराज संचालक हत्याकांड के आरोपी सौरभ सिंह को पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

बिहार: Patna में गैराज संचालक हत्याकांड के आरोपी सौरभ सिंह को Police मुठभेड़ में लगी गोली

Patna, 25 अक्टूबर . बिहार की राजधानी Patna के बख्तियारपुर में Sunday की अहले सुबह Police और अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई. इस दौरान रामकृष्ण नगर में गैराज संचालक अंजनी कुमार की गोली मारकर हत्या के मुख्य आरोपी सौरभ सिंह के पैर में गोली लग गई.

घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए Patna रेफर किया गया है. Police ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है. Police के अनुसार, सौरभ सिंह को रामकृष्ण नगर थाने की Police ने एक दिन पहले गिरफ्तार किया था. Sunday सुबह Police उसे हथियार बरामद करने और उसकी निशानदेही पर हथियार छिपाने की जगह की पहचान कराने के लिए बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण बीघा मोड़ के पास लेकर पहुंची थी.

इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर झाड़ी के पास छिपाकर रखा गया हथियार निकाल लिया और Police टीम पर फायरिंग शुरू कर दी. Police अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की ओर से की गई फायरिंग में रामकृष्ण नगर थाने की गाड़ी के बोनट के नीचे हेडलाइट के पास गोली लगी. इसके बाद Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान रामकृष्ण नगर थाने की Police ने भी फायरिंग की, जिसमें सौरभ के घुटने के नीचे गोली लगी. Police और एसटीएफ की कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे काबू में कर लिया गया.

घायल आरोपी को पहले बख्तियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए Patna रेफर कर दिया. Police अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को Patna के एनएमसीएच भेजे जाने की जानकारी दी गई है. इस कार्रवाई में एसटीएफ बाढ़, एसडीपीओ-2 और बख्तियारपुर थाने की Police शामिल रही.

एसडीपीओ आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हथियार की बरामदगी के लिए Police उसे घटनास्थल पर लेकर गई थी. इसी दौरान उसने हथियार निकालकर Police पर गोली चला दी, जिसके जवाब में Police को फायरिंग करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि आरोपी के हथियार तक पहुंचने और Police अभिरक्षा के दौरान फायरिंग करने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. Police पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. सौरभ सिंह रामकृष्ण नगर इलाके में गैराज संचालक अंजनी कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी है.

–

एमएनपी/एएस

Share