Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में गोलीबारी: चार घायल, 19 वर्षीय युवती की हालत गंभीर

ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन में गोलीबारी: चार घायल, 19 वर्षीय युवती की हालत गंभीर

ब्रिस्बेन, 25 अक्टूबर . ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड में ब्रिस्बेन के पास एक बॉक्सिंग प्रतियोगिता स्थल के बाहर हुई गोलीबारी में 19 वर्षीय युवती समेत चार लोग घायल हो गए. युवती के सिर और गर्दन में गोली लगी और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. Police हमलावरों की तलाश कर रही है.

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना Saturday रात करीब 8.15 बजे लोगनहोम स्थित फिट्जीज परिसर के बाहर हुई. यहां ‘लोगन सिटी टाइटल्स फाइट नाइट’ नाम से बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी.

द एज ने Police के हवाले से बताया कि एक वाहन परिसर के बाहर पहुंचा और उसमें सवार लोगों ने वहां मौजूद लोगों पर गोलियां चलाईं. इसके बाद वाहन मौके से फरार हो गया. गोलीबारी में चार लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया.

घायलों में जिम्बूम्बा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के अलावा 27, 37, और 38 वर्ष के तीन पुरुष शामिल हैं. युवती के सिर और गर्दन में गोली लगी. उसकी सर्जरी की गई और वह गंभीर हालत में है. तीनों पुरुषों को भी गोली लगी है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

लोगन आपराधिक जांच शाखा के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर इयान गैलपिन ने घटना को भयावह बताया. उन्होंने कहा, “युवती हमलावरों का टारगेट नहीं थी, बल्कि वह गोलीबारी की चपेट में आई एक निर्दोष व्यक्ति प्रतीत होती है.”

Police के अनुसार, घटना के समय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. गोलीबारी के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोगों ने खुद को बचाने के लिए रिंग के नीचे तथा आसपास के कमरों में शरण ली.

जांचकर्ताओं के मुताबिक, cctv फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों में वाहन के भीतर दो लोगों के होने की जानकारी सामने आई है. दोनों ने कथित तौर पर चेहरे ढक रखे थे और दस्ताने पहने हुए थे. Police ने मामले की जांच के लिए विशेष अधिकारियों और हत्या संबंधी मामलों की जांच करने वाली टीम को भी लगाया है.

गोलीबारी के कुछ समय बाद वाटरफोर्ड वेस्ट में एक मित्सुबिशी वाहन जली हुई हालत में मिला. Police इस वाहन और हमले के बीच संभावित कनेक्शन की जांच कर रही है. इसके अलावा टैम्बरीन इलाके में एक अन्य वाहन में आग लगाए जाने की घटना की भी पड़ताल की जा रही है.

Police ने कहा है कि फिलहाल आम लोगों के लिए किसी और हमले का तत्काल खतरा नहीं माना जा रहा है. हालांकि, हमलावरों की पहचान करने और घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. जांचकर्ता इस संभावना की भी पड़ताल कर रहे हैं कि घटना का संबंध संगठित अपराध या मोटरसाइकिल गिरोहों से हो सकता है. हालांकि, इस संबंध में अभी कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है.

क्वींसलैंड के प्रीमियर डेविड क्रिसाफुली ने घटना की निंदा करते हुए इसे भयावह बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और दोषियों को पकड़ने की जरूरत है.

स्थानीय समुदाय में भी घटना को लेकर चिंता है. बॉक्सिंग आयोजन में परिवारों और बच्चों की मौजूदगी के कारण गोलीबारी ने लोगों को विशेष रूप से प्रभावित किया है. आयोजक शैडो बॉक्सिंग ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि उनकी संवेदनाएं घायलों और प्रभावित परिवारों के साथ हैं. संगठन ने अगली सूचना तक अपना जिम बंद रखने की घोषणा भी की है.

Police ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास गोलीबारी या संदिग्ध वाहनों से जुड़ी कोई जानकारी अथवा फुटेज है, तो वह जांचकर्ताओं से संपर्क करे.

–

केआर/

Share