Skip to content
Monday, 19 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,अंतरराष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया: दक्षिण-पश्चिम सिडनी को खौफजदा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया: दक्षिण पश्चिम सिडनी को खौफजदा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

ऑस्ट्रेलिया: दक्षिण-पश्चिम सिडनी को खौफजदा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिडनी, 19 अक्टूबर . ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पश्चिमी सिडनी में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे शख्स को गिरफ्तार किया गया है. वाहन चुराता था और लूटपाट करता था. हाल ही में उसने कुछ ऐसा किया था जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई थी और कुछ घंटों के लिए लॉकडाउन तक लगाना पड़ा था.

Police ने Monday को बताया कि Sunday रात करीब 11:30 बजे (स्थानीय समयानुसार) सिडनी के इनर-वेस्ट इलाके में 32 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. उसको सात अपराधों में लिप्त पाया गया, इनमें बिना अनुमति के हथियार रखने और खतरनाक हथियार के बल पर लूटपाट करना शामिल है.

समाचार एजेंसी सिंहुआ की रिपोर्ट के अनुसार, Friday सुबह सेंट्रल सिडनी से छह किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित डुलविच हिल में एक वाहन चोरी की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन सेवाओं को बुलाया गया था. इसके बाद तीन दिनों तक चली तलाश के बाद यह गिरफ्तारी हुई.

मौके पर मौजूद अधिकारियों को बताया गया कि एक व्यक्ति चोरी की गाड़ी के अंदर हथियार लिए हुए था. उसने कथित तौर पर गाड़ी में आग लगा दी और फिर पैदल ही वहां से चला गया.

इस घटना के बाद बड़े पैमाने पर आपातकालीन एजेंसियां सक्रिय हुईं. Police द्वारा उस व्यक्ति की तलाश के दौरान, स्थानीय निवासियों, व्यवसायों और स्कूलों को तीन घंटे से अधिक समय तक लॉकडाउन में रखा गया.

गिरफ्तारी के समय Police को वह हथियार नहीं मिला.

इससे पहले 22 सितंबर को, पश्चिमी सिडनी में एक घर में घुसकर किए गए हमले में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था.

22 सितंबर को स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 7:30 बजे, सेंट्रल सिडनी से 28 किलोमीटर पश्चिम में स्थित लालोर पार्क में हमले की सूचना मिलने पर आपातकालीन सेवाओं को सूचित किया गया.

Police बयान के अनुसार, मौके पर पहुंचे अधिकारियों को बताया गया कि दो व्यक्ति एक घर में घुसे और वहां मौजूद 64 वर्षीय और 44 वर्षीय पुरुषों पर हमला कर दिया, जिसके बाद वे वहां से चले गए.

एम्बुलेंस पैरामेडिक्स ने पीड़ितों का प्राथमिक उपचार किया और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले गए.

Police ने घटनास्थल को सील कर दिया और हमले की जांच शुरू की थी.

–

केआर/

Share