झारखंड : कोडरमा में कुएं से महिला का शव बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

कोडरमा, 25 अक्टूबर . Jharkhand के कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र में Sunday सुबह एक कुएं से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. महिला 23 अक्टूबर की शाम से लापता थी.
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है. Police ने शव को कुएं से निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका की पहचान धुमाडीह निवासी जितेंद्र दास की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, गुड़िया देवी 23 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे बच्चों को खाना देने के बाद खेत की ओर शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी. इसके बाद वह नहीं लौटी.
काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने नवलशाही थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. मृतका के जेठ त्रिलोकी दास ने बताया कि Saturday दोपहर परिजनों ने मसमोहना के खेलडुआ आहार स्थित बांडीयाहरि के पास एक कुएं में भी उसकी तलाश की थी, लेकिन उस समय कुछ पता नहीं चला.
Sunday सुबह खेत में काम करने गए ग्रामीणों ने कुएं में शव तैरता देखा. इसके बाद उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को जुटाया. मसमोहना गांव के मिथलेश साव ने फोन कर परिजनों को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गुड़िया देवी के रूप में की. त्रिलोकी दास ने महिला की हत्या कर शव कुएं में फेंके जाने की आशंका जताई है.
उन्होंने आरोप लगाया कि मसमोहना और धुमाडीह गांवों के आसपास जंगलों में बड़े पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री और सेवन होता है. हालांकि, हत्या के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है. सूचना मिलने पर नवलशाही थाना Police मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया. Police मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गुड़िया देवी के दो छोटे बेटे हैं.
–
एसएनसी/एएस


