Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से बिहार में सियासी बवाल, भाजपा-हम ने की माफी की मांग

खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से बिहार में सियासी बवाल, भाजपा हम ने की माफी की मांग

खड़गे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से बिहार में सियासी बवाल, भाजपा-हम ने की माफी की मांग

Patna, 25 अक्टूबर . Patna में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा Prime Minister Narendra Modi को लेकर दिए गए एक बयान पर बिहार में Political विवाद गहरा गया है. बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार Government के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की है. दोनों नेताओं ने Prime Minister पद की गरिमा और सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा का हवाला देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर आपत्ति जताई.

बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने Prime Minister Narendra Modi के परिवार को लेकर की गई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की Political हताशा और संस्कारहीन Political संस्कृति का परिचायक है. उन्होंने कहा कि Political मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक जीवन में भाषा की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है. Prime Minister Narendra Modi के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल देश की जनता के जनादेश का अपमान है.

सरावगी ने आरोप लगाया कि मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान राहुल गांधी, सोनिया गांधी और पूरे गांधी परिवार की Political सोच को दर्शाते हैं. गांधी परिवार लगातार Prime Minister Narendra Modi, उनके माता-पिता और परिवार को अपमानित करने का काम करता रहा है. अब खड़गे भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. राहुल गांधी के साथ पार्टी चलाने का परिणाम है कि कांग्रेस अध्यक्ष गांधी परिवार की भाषा बोल रहे हैं.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi देश के 140 करोड़ लोगों के लोकतांत्रिक जनादेश का प्रतिनिधित्व करते हैं. गाली-गलौज से न तो Prime Minister का कद छोटा होगा और न ही जनता का उनके प्रति समर्थन कम होगा.

सरावगी ने कांग्रेस के वोट चोरी के आरोपों को भी बेबुनियाद बताते हुए कहा कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और उत्तर प्रदेश में Samajwadi Party ने कांग्रेस के Political आधार को नुकसान पहुंचाया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आरोप लगाने के बजाय आत्ममंथन करना चाहिए. जनता विकास और काम का जवाब वोट से देती है.

वहीं, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह (श्री बाबू) की जयंती के अवसर पर खड़गे द्वारा Prime Minister को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि Prime Minister के पिताजी को लेकर बोली गई भाषा भारतीय लोकतंत्र की गरिमा, सार्वजनिक जीवन की मर्यादा और भारतीय संस्कृति की परंपराओं के अनुकूल नहीं है.

सुमन ने कहा कि श्री बाबू जैसे महान नेता की जयंती समाज को प्रेरणा देने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का अवसर है, न कि Political कटुता बढ़ाने का. उन्होंने खड़गे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. साथ ही कार्यक्रम के आयोजकों से भी इस प्रकरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने और खेद व्यक्त करने को कहा.

–

एमएनपी/वीसी

Share