Skip to content
Sunday, 25 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
क्रिकेट,खेल

रणजी ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ को झटका, एनजीटी क्लीयरेंस के अभाव में घरेलू मैच बाहर शिफ्ट

रणजी ट्रॉफी: छत्तीसगढ़ को झटका, एनजीटी क्लीयरेंस के अभाव में घरेलू मैच बाहर शिफ्ट

New Delhi, 25 अक्टूबर . छत्तीसगढ़ के 2026-27 रणजी ट्रॉफी सत्र में आंध्र और हैदराबाद के खिलाफ होने वाले लगातार दो घरेलू मैचों को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम से स्थानांतरित कर दिया गया है. यह फैसला इसलिए लिया गया, क्योंकि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने इन मुकाबलों के आयोजन के लिए स्टेडियम को आवश्यक अनुमति नहीं दी.

इसके चलते, Monday से शुरू होने वाला छत्तीसगढ़ का एलीट ग्रुप ‘बी’ मैच अब विजयवाड़ा के पास मुलापाडु के डीवीआर ग्राउंड में खेला जाएगा. इस तरह, जो मैच छत्तीसगढ़ के लिए ‘घरेलू’ मैच होने वाला था, वह अब उनके लिए ‘अवे’ मैच बन गया है.

हैदराबाद के खिलाफ टीम का चौथे दौर का मैच भी रायपुर से हटा दिया गया है और संभवतः यह विरोधी टीम के शहर में खेला जाएगा. एक सूत्र ने Sunday को ‘ ’ को बताया, “हां, रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के लगातार दो घरेलू मैच रायपुर से हटा दिए गए हैं. ऐसा इसलिए है क्योंकि एनजीटी ने अभी तक उन्हें मैच आयोजित करने की मंजूरी नहीं दी है.”

गौरतलब है कि जुलाई में, ट्रिब्यूनल ने रायपुर को India और जिम्बाब्वे के बीच तीन महिला टी20 मैचों की मेजबानी करने की अनुमति दी थी. यह मुकाबले 16, 18 और 20 अक्टूबर को खेले गए थे. यह अनुमति इस शर्त पर दी गई थी कि उन्हें ग्राउंडवाटर रिचार्ज के लिए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण बोर्ड के पास 20 लाख रुपये जमा करने होंगे, लेकिन रणजी ट्रॉफी मैचों के लिए उन्हें हरी झंडी नहीं मिली और ट्रिब्यूनल ने अगली सुनवाई की तारीख 9 दिसंबर तय की है.

सूत्र ने कहा, “उन्होंने पिछले हफ्ते हुए India और जिम्बाब्वे के बीच तीन महिला टी20 मैचों के लिए ही विशेष अनुमति दी थी. रणजी ट्रॉफी के दो घरेलू मैचों की मेजबानी के लिए भी अनुमति मिल सकती थी, क्योंकि उन्होंने सभी जरूरी शर्तों को पूरा कर लिया है, लेकिन एनजीटी इन मैचों के आयोजन के लिए भारी रकम मांग रहा है – प्रति मैच लगभग 20 लाख रुपये. छत्तीसगढ़ में कुछ और मैच भी होने हैं – देखते हैं आगे क्या होता है. राज्य में और भी मैदान मौजूद हैं, लेकिन वे रायपुर के स्टेडियम के स्तर के नहीं हैं.”

छत्तीसगढ़ को अब तक अपने दो बाहरी मैचों में संघर्ष करना पड़ा है; सौराष्ट्र के खिलाफ उनका मैच ड्रॉ रहा, जबकि न्यू चंडीगढ़ में उन्हें पंजाब से हार का सामना करना पड़ा. दो मैचों में केवल एक अंक के साथ, छत्तीसगढ़ ग्रुप में सातवें स्थान पर है और प्वाइंट्स टेबल में ऊपर जाने के लिए उसे अच्छे नतीजों की जरूरत है.

–

आरएसजी

Share