Skip to content
Monday, 26 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

दिल्ली पुलिस ने 2.10 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में दो आपरोपियों को किया गिरफ्तार

दिल्ली Police ने 2.10 करोड़ के साइबर धोखाधड़ी मामले में दो आपरोपियों को किया गिरफ्तार

New Delhi, 25 अक्टूबर . दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले की साइबर Police ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर एक ऐसे ‘म्यूल’ बैंक खाते (धोखाधड़ी के लिए इस्तेमाल होने वाले खाते) से जुड़े होने का आरोप है, जिसमें 2.10 करोड़ रुपये की ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर धोखाधड़ी के मामले से जुड़ी 98,592 रुपये की रकम आई थी.

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद निवासी सोनू खान (36) और दिल्ली के शाहदरा स्थित राम नगर निवासी अर्जुन चौधरी (38) के रूप में हुई है. इन दोनों आरोपियों का पहले कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है. Police ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, छह डेबिट कार्ड और 10 चेकबुक बरामद किया है.

Police के मुताबिक, यह मामला ‘नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल’ (एनसीआरसीपी) पर दर्ज शिकायतों की जांच के दौरान सामने आया. सत्यापन के लिए एक शिकायत को चुना गया, जिसकी जांच के दौरान पता चला कि दिल्ली के यमुना विहार में संचालित एक संदिग्ध ‘म्यूल’ बैंक खाते में 12 अक्टूबर को 98,592 रुपये आए थे.

बैंक लेनदेन की जांच से पता चला कि 12 अक्टूबर को इस खाते से 49,000 रुपये नकद निकाले गए थे, जबकि बाकी रकम एक चेक के जरिए निकाली गई थी.

आगे की जांच में यह सामने आया कि यह लेनदेन 15 अक्टूबर को दर्ज ई-एफईआर से जुड़ा है. यह मामला दिल्ली में स्पेशल सेल की आईएफएसओ यूनिट में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 318(4), 319 और 340 के तहत दर्ज किया गया है.

यह मामला दिल्ली के जनकपुरी की रहने वाली प्रतिभा जैन की शिकायत पर दर्ज किया गया था. उन्होंने बताया कि साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर उनके साथ लगभग 2.10 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की.

जांच के दौरान जिस बैंक खाते में ठगी की रकम का कुछ हिस्सा आया था, उस पर शक हुआ कि इसका इस्तेमाल साइबर अपराध से हासिल पैसों को इधर-उधर भेजने के लिए एक ‘म्यूल अकाउंट’ के तौर पर किया गया था.

तकनीकी निगरानी और लगातार जांच के जरिए Police ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के अशोक नगर में रहने वाले खाताधारक सोनू खान का पता लगाया. बताया जा रहा है कि वह डिस्पोजेबल सामान की एक दुकान चलाता था.

कार्रवाई के दौरान Police ने खान के पास से तीन मोबाइल फोन, 10 चेकबुक और अलग-अलग बैंकों के छह डेबिट कार्ड बरामद किए.

पूछताछ के दौरान खान ने बताया कि वह अर्जुन चौधरी के लिए काम करता था, जिसने उसे यह दुकान खुलवाने में मदद की थी. जांच में मिली जानकारी के आधार पर Police ने दिल्ली के शाहदरा स्थित राम नगर की गली नंबर 3 में रहने वाले अर्जुन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

–

ओपी/पीएम

Share