Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हथियार सप्लाई के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एक ने खुद को बताया बेगुनाह

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: हथियार सप्लाई के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, एक ने खुद को बताया बेगुनाह

Mumbai , 26 अक्टूबर . Bollywood Actor टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में Mumbai क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है. हथियार पहुंचाने के आरोप में एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने राधा और बबीता नाम की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है. Police के मुताबिक दोनों एक-दूसरे को पहले से जानती हैं.

Mumbai क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया, “टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हथियार की सप्लाई चेन को ट्रेस करते हुए हमने राधा और बबीता को हिरासत में लिया है. Mumbai में हथियार पहुंचाने में इनकी भूमिका की जांच की जा रही है.”

पूछताछ के दौरान बबीता ने खुद को बेगुनाह बताया है. उसने दावा किया कि उसे इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि Mumbai में हथियार पहुंचाया जा रहा है. बबीता के मुताबिक, राधा ने उससे Mumbai घूमने चलने के बारे में पूछा था. उसे घूमने का शौक था और Mumbai जाने का मौका मिलने पर उसने हामी भर दी.

जांच में सामने आया है कि आरोपी कुणाल ने Mumbai घूमने के लिए राधा को 20 से 25 हजार रुपए दिए थे. बबीता का दावा है कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि Mumbai आने के पीछे हथियार पहुंचाने की कोई साजिश थी.

बबीता ने क्राइम ब्रांच को बताया कि Mumbai पहुंचने के बाद वह और राधा एक होटल में रुकी थीं. इसी दौरान वहां एक शख्स आया, जिसे राधा ने कुणाल का दोस्त बताया. बबीता के मुताबिक, राधा ने उस शख्स को कवर में लिपटा हुआ एक बॉक्स सौंपा. जब बबीता ने बॉक्स के बारे में पूछा, तो राधा ने बताया कि उसमें मेडिकल किट है और कुणाल ने उसे अपने दोस्त को देने के लिए कहा था.

बबीता के बयान के मुताबिक, उसने बॉक्स को लेकर राधा से कई बार सवाल किए, क्योंकि उसे कुछ गड़बड़ होने का शक हो रहा था. हालांकि बबीता का दावा है कि राधा हर बार कोई न कोई बहाना बनाकर उसकी शंका दूर करने की कोशिश करती रही.

बबीता ने पूछताछ में दावा किया कि उसे टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की साजिश के बारे में जरा भी जानकारी नहीं थी. उसका कहना है कि अगर उसे हथियार पहुंचाने या फायरिंग की योजना के बारे में पता होता तो वह इस मामले में शामिल नहीं होती.

क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा, “बबीता के दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. मामले में उसकी भूमिका और हथियारों की सप्लाई से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है. हम राधा से भी पूछताछ कर रहे हैं और कुणाल की तलाश की जा रही है.”

फिलहाल Police दोनों महिलाओं से अलग-अलग पूछताछ कर रही है और उनके मोबाइल फोन, होटल की cctv फुटेज और ट्रैवल रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं.

–

एससीएच/वीसी

Share