जम्मू-कश्मीर: नशे की हालत में पकड़ा गया व्यक्ति, टीएचसी टेस्ट पॉजिटिव आने पर केस दर्ज

श्रीनगर, 26 अक्टूबर . जम्मू-कश्मीर के डोगरीपोरा में नशे की हालत में मिले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मेडिकल जांच के दौरान वह टीएचस पॉजिटिव पाया गया था.
दरअसल, नशीले पदार्थों के दुरुपयोग को रोकने के अपने प्रयासों के तहत अवंतीपोरा Police ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जो झेलम बांध के किनारे डोगरीपोरा में गश्त के दौरान नशे की हालत में पाया गया था.
Police पोस्ट रेशीपोरा की टीम, जिसका नेतृत्व इंचार्ज एसआई मेहराजुद्दीन कर रहे थे, ने इस व्यक्ति को नशे की हालत में पाया और मेडिकल जांच के लिए पीएचसी पंजगाम ले गई. यूरिन ड्रग स्क्रीनिंग टेस्ट में टीएचसी (टेट्राहाइड्रोकैनाबिनोल) के लिए रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जो भांग में पाया जाने वाला एक साइकोएक्टिव पदार्थ है.
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इम्तियाज अहमद डार (निवासी: सैयद रहमानिया आस्तान, लाम, निशात) के रूप में हुई है. इसके अनुसार, Police स्टेशन अवंतीपोरा में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है.
पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के साथ अवंतीपोरा Police ने नशीले पदार्थों के दुरुपयोग से निपटने के अपने संकल्प को दोहराती हुए जनता से अपील की कि वे समाज से इस नशे की समस्या को जड़ से खत्म करने के Police के प्रयासों में सहयोग करें.
नशे के अवैध करोबार के खिलाफ Police की ओर से की कार्रवाई का एक दूसरा मामला Monday को पंजाब से सामने आया, जहां नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की चंडीगढ़ जोनल यूनिट ने तीन ड्रग तस्करों को दोषी ठहराए जाने में सफलता हासिल की है. इन तस्करों को एक कार के स्पीकर सिस्टम में छिपाकर 3.65 किलोग्राम चरस ले जाते हुए पकड़ा गया था.
पंजाब के रूपनगर में एक विशेष अदालत ने तीनों आरोपियों में से प्रत्येक को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई और हर दोषी पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया. दोषियों की पहचान कुलदीप सिंह (उर्फ गोलू) और संजीव कुमार (उर्फ मिठू) और अशोक कुमार के रूप में हुई.
–
डीके/डीकेपी


