
यरूशलम, 16 अगस्त . India के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इजरायल के प्रसिद्ध ‘कॉर्ड्स ब्रिज’ को भारतीय तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया. केसरिया, सफेद और हरे रंगों की यह शानदार रोशनी India और इजरायल के बीच गहरी और बढ़ती दोस्ती का एक मजबूत प्रतीक थी.
इजरायल में भारतीय दूतावास ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी तस्वीरें शेयर कीं और इसे दोनों देशों के बीच अटूट रिश्ते की झलक बताया. दूतावास ने कहा, “भारत-इजरायल की दोस्ती जगमगा रही है. India के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यरूशलेम का प्रसिद्ध ‘कॉर्ड्स ब्रिज’ भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा.”
पोस्ट में आगे कहा गया, “यह दोस्ती, साझा मूल्यों और संभावनाओं से भरे भविष्य का एक मजबूत प्रतीक है. India और इजरायल मिलकर एक बेहतर और मजबूत कल की
इजरायल में भारतीय दूतावास ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें भारतीय यहूदी समुदाय के लोग, प्रवासी भारतीय और India के दोस्त शामिल हुए. दूतावास ने बताया कि 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ‘बड़े उत्साह और जोश’ के साथ मनाया गया. इस मौके पर पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ भी गाया गया, क्योंकि इसकी रचना के 150 साल पूरे हो गए हैं.
कार्यक्रम की शुरुआत राजदूत जेपी सिंह की ओर से भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रगान गाया गया. राजदूत सिंह ने India के President का राष्ट्र के नाम स्वतंत्रता दिवस का संदेश भी पढ़कर सुनाया.
समारोह में ‘India को जानिए क्विज’ और ‘इंडिया थ्रू माई लेंस’ फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया. भारतीय सांस्कृतिक केंद्र के छात्रों ने India की जीवंत सांस्कृतिक विविधता को दिखाने वाले डांस परफॉर्मेंस से जश्न में और रंग भर दिया.
दूतावास ने इजरायल और दुनियाभर में रहने वाले भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी, जबकि यरूशलेम में तिरंगे की रोशनी ने India और इजरायल के बीच गर्मजोशी भरे और लगातार मजबूत होते रिश्तों को भी रेखांकित किया.
–
डीसीएच/