
जमशेदपुर, 26 फरवरी . जमशेदपुर में Thursday को आयोजित दो कार्यक्रमों में भाग लेकर एयरपोर्ट के लिए लौट रहीं President द्रौपदी मुर्मु ने शहर के बारिडीह इलाके में अचानक अपना काफिला रुकवा दिया और कार से उतरकर लोगों के बीच चली गईं.
उन्होंने सड़क किनारे खड़े लोगों से मिलकर उनका अभिवादन किया. बच्चों के बीच पहुंचकर उन्होंने चॉकलेट बांटीं.
President को अपने बीच पाकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई. शहर के कदमा में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद President का काफिला निर्धारित मार्ग से होते हुए बारिडीह पहुंचा. मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में लोग पहले से एकत्र थे. कई लोग हाथों में तिरंगा लिए खड़े थे. महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे घंटों से President की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे. जैसे ही काफिला कॉलेज परिसर से बाहर निकला, भीड़ ने उत्साह के साथ नारे लगाए.
President ने अचानक वाहन रोकने का निर्देश दिया. सुरक्षा घेरे के बीच वह गाड़ी से उतरीं और सीधे लोगों की ओर बढ़ीं. उन्होंने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराते हुए लोगों से बातचीत की. करीब डेढ़ सौ कदम तक पैदल चलते हुए उन्होंने बच्चों के बीच चॉकलेट वितरित किए. बच्चे खुशी से झूम उठे और कई अभिभावक इस पल को अपने मोबाइल में कैद करते नजर आए.
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही, लेकिन आम लोगों से President की मुलाकात में कोई बाधा नहीं आने दी गई.
मौके पर मौजूद एक छात्र ने कहा कि President को इतने करीब से देखना उसके लिए सपने जैसा है. एक महिला ने बताया कि वह दो घंटे से खड़ी थीं, लेकिन President की सादगी और आत्मीयता ने इंतजार की थकान मिटा दी.
दरअसल, President मुर्मु जब भी Jharkhand आती हैं, वह प्रोटोकॉल से इतर लोगों के साथ भावपूर्ण तरीके से जुड़ जाती हैं.
पिछले साल दिसंबर में एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद जब वह सरायकेला से लौट रही थीं, तो उनकी एक झलक पाने के लिए आकाशवाणी चौक पर लोग घंटों से बैरिकेडिंग के पीछे खड़े थे. उस वक्त भी President ने प्रोटोकॉल की परवाह किए बिना अपना काफिला रुकवाया था और स्वयं वाहन से उतरकर लोगों के बीच पहुंच गई थीं.
–
एसएनसी/एएमटी